फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 01 April 2022

हरियाणा की बड़ी खबरें: सरकारी विभागों में पांच अप्रैल से बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी, रोहतक में राजमिस्त्री की हत्या

Fri, 01 Apr 2022 08:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्ट, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्ट, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 08:01 PM IST
सार

हरियाणा के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों व सार्वजनिक उपक्रमों में पांच अप्रैल से कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। कोरोना के कारण इस पर लगाई गई रोक को सरकार ने तुरंत प्रभाव से हटा लिया है।

विज्ञापन
Haryana Top News 01 April 2022
हरियाणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में छह हजार निजी स्कूल आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बंद होने की कगार पर हैं। कोरोना के दौरान इनकी स्थिति इतनी बिगड़ी कि ये विभिन्न लोन की किश्त तक नहीं भर पाए, जिससे बैंकों ने उन्हें एनपीए कर दिया है। अब भविष्य के लिए भी लोन नहीं मिल पा रहा। सरकार निजी स्कूलों को नियम-134 के बकाया 1500 करोड़ रुपये का भुगतान करे, अन्यथा हाईकोर्ट जाने को विवश होंगे। पढ़ें अन्य खबरें..

विज्ञापन


सोनीपत: आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कैदी पैरोल पर आने के बाद फरार, खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज

हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा कैदी पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया। रोहतक जेल अधीक्षक ने मामले की एसपी सोनीपत को शिकायत देकर खरखौदा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। विस्तृत खबर पढ़ें...
विज्ञापन


हरियाणा सरकार का फैसला: सरकारी विभागों में पांच अप्रैल से बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी, कोरोना की वजह से लगी रोक हटाई

हरियाणा के सभी सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों व सार्वजनिक उपक्रमों में पांच अप्रैल से कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगेगी। कोरोना के कारण इस पर लगाई गई रोक को सरकार ने तुरंत प्रभाव से हटा लिया है। अब बायोमीट्रिक हाजिरी लगाने में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। विस्तृत खबर पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतक में बड़ी वारदात: श्रमिक ने राजमिस्त्री पर कुल्हाड़ी से किया हमला, पीजीआई में तोड़ा दम

हरियाणा के रोहतक में आपसी विवाद होने पर साथी श्रमिक ने राजमिस्त्री की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना शहर की नेहरू कॉलोनी की है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कबीर कॉलोनी निवासी राकेश ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय कृष्ण कुमार राजमिस्त्री का कार्य करते थे। विस्तृत खबर पढ़ें...


हरियाणा: अस्थायी मान्यता मांगने वाले निजी स्कूलों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी इस सत्र में दाखिले की अनुमति

2022-23 के लिए अस्थायी मान्यता की मांग को लेकर बल्लभगढ़ प्राईवेट स्कूल हरियाणा स्कूल एसोसिएशन द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने निजी स्कूलों को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने याचिका लंबित रहते स्कूलों को छात्रों के प्रवेश की अनुमति दे दी है। हाईकोर्ट के इस आदेश के चतले 500 से अधिक स्कूलों को लाभ मिलेगा। विस्तृत खबर पढ़ें...



मॉडल संस्कृति स्कूल: पांच अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू, गरीब बच्चों को 20 फीसदी आरक्षण, जानें- फीस व पूरी प्रक्रिया

हरियाणा के 138 सरकारी मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक और प्राइमरी स्कूलों में 1.80 लाख वार्षिक आय वाले परिवार के बच्चों को 20 फीसदी आरक्षण मिलेगा। 1.80 से 2.40 लाख आय वाले परिवारों के बच्चों के लिए 10 फीसदी सीटें आरक्षित की गई हैं। इन स्कूलों में पांच अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। विस्तृत खबर पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed