{"_id":"66e09ef470b8ac77e008f345","slug":"haryana-subhash-chandra-refuses-to-support-dr-kamal-gupta-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सुभाष चंद्रा ने डॉ. कमल गुप्ता को साथ देने से किया इनकार, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सुभाष चंद्रा ने डॉ. कमल गुप्ता को साथ देने से किया इनकार, सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल
Wed, 11 Sep 2024 01:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:03 AM IST
सार
लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि अब तो यहां से भी उम्मीद खत्म। सावित्री जिंदल, गौतम सरदाना, तरुण जैन पहले ही साथ छोड़ चुके।
विज्ञापन
सुभाष चंद्रा, डॉ. कमल गुप्ता
- फोटो : X @subhashchandra @drkamalguptabjp
विस्तार
पूर्व राज्यसभा सदस्य सुभाष चंद्रा का सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट मंगलवार को वायरल हो गया। वायरल पोस्ट में वे मंत्री कमल गुप्ता को मदद देने से इन्कार कर रहे हैं। करीब दस लाइन के इस पोस्ट में उन्होंने डॉ. कमल गुप्ता से हुई बातचीत का सारांश डाला है । इस पोस्ट को लेकर लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
हरियाणा विधान सभा के लिए हिसार से BJP के प्रत्याशी से ३ दिन पहले मेरा फ़ोन का वार्तालाप: कगु:भाईसाहिबसादर प्रणाम और बधाई। सच: किस बात की बधाई, गुप्ता जी? कगु: आपके छोटे भाई को टिकट मिलने की। सच: छोटा भाई क्या ५ साल बाद फ़ोन करता है, कम से कम तीज त्योहार पर तो फ़ोन करता है? कगु:…
— Subhash Chandra (@subhashchandra) September 10, 2024
विज्ञापन
यह पोस्ट हो रहा वायरल
हरियाणा विधानसभा के लिए हिसार से भाजपा प्रत्याशी से तीन दिन पहले फोन पर हुआ वार्तालाप।
कमल गुप्ता -भाई साहब सादर प्रणाम और बधाई
सुभाष चंद्रा : किस बात की बधाई गुप्ता जी
कमल : आपके छोटे भाई को टिकट मिलने की
सुभाष : क्या छोटा भाई 5 साल बाद फोन करता है , कम से कम तीज त्योहार पर ताे फोन करता है?
कमल : इसलिए आपका आशीर्वाद चाहिए
सुभाष : इस बार तो मेरा आशीर्वाद नहीं मिलेगा , क्योंकि हिसार की जनता आपसे नाराज है।