फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana player in junior hockey team

जूनियर भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा का दम

Fri, 20 Sep 2013 12:02 AM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 20 Sep 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
haryana player in junior hockey team
कुरुक्षेत्र में भारतीय जूनियर हॉकी टीम के उम्दा उभरते हुए सितारे सुरेंद्र पालड़ का चयन जूनियर भारतीय हॉकी टीम के लिए किया गया है।
विज्ञापन


भारत की यह टीम मलेशिया में 22 से 29 सितंबर को होने वाले जौहर बारू शाह वर्ल्ड कप में खेलेगी। इस वर्ल्ड कप में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कुरुक्षेत्र कम एंड प्ले का अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ अपना जौहर दिखाएंगे।

इस उपलब्धि पर साई के उप-निदेशक नरेश कुमार, हॉकी प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह, रामकुमार चोपड़ा, सीनियर जूडो कोच टेक सिंह, बलवंत कौर, सतपाल सिंह, कुलदीप सिंह, दिलबाग सिंह राठी, महेश कुमार के साथ-साथ अन्य प्रशिक्षकों ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ को बधाई दी है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ के प्रशिक्षक गुरविंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण की कम एंड प्ले स्कीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ का चयन जूनियर भारतीय हॉकी टीम के लिए किया गया है। भारत की यह टीम मलेशिया में होने वाले जौहर बारू कप वर्ल्ड कप में खेलेंगी। यह प्रतियोगिता 29 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़ का चयन इससे पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हॉकी का यह उभरता सितारा पूरे विश्व में कुरुक्षेत्र के साथ-साथ हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है।


अभी हाल ही में इस खिलाड़ी की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए ही फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने अच्छे पद पर नौकरी भी दी है। साई का यह सेंटर पिछले कई सालों से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार कर चुका है। साई के उप-निदेशक नरेश कुमार के मार्गदर्शन में यह सेंटर दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed