फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana paddy scam Recovery notices issued to mill owners involved in irregularities

हरियाणा धान घोटाला: गड़बड़ी करने वाले मिल मालिकों को वसूली के नोटिस जारी, रकम वापस न करने पर मिल होंगी सील

Sun, 28 Dec 2025 08:42 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 28 Dec 2025 08:42 PM IST
सार

हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि जिन्होंने भी अनियमितताएं की हैं उन मिल मालिकों से पूरी रकम वसूली जाएगी। भविष्य में भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक बड़ी योजना पर काम जारी है और योजना को आगामी सीजन के लिए लागू कराने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
Haryana paddy scam Recovery notices issued to mill owners involved in irregularities
धान (सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग धान खरीद घोटाले में शामिल चावल मिल मालिकों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। फिलहाल धान खरीद घोटाले में शामिल और जांच का सामना कर रहे चावल मिल मालिकों को हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रिकवरी के नोटिस जारी किए हैं। धान खरीद घोटाले में करीब 45 से 50 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की गई है। मिल संचालक यदि रकम वापस नहीं करेंगे तो उनके प्रतिष्ठान भी सील किए जाएंगे।

विज्ञापन


हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग निदेशालय के अनुसार, प्रदेश की 11 चावल मिलों में करीब 25686 मीट्रिक टन कम धान मिला था। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निदेशालय के आदेश पर हुई जांच में करनाल की 4 राइस मिलों में 4102 मीट्रिक टन धान कम मिला था। यमुनानगर की 6 राइस मिलों भी धान कम मिला था। इसी तरह अंबाला में एक मिल में धान कम मिलने की बात सामने आई थी। सभी मामलों में पुलिस भी जांच कर रही है। चंडीगढ़ स्थित महानिदेशालय से संबंधित मिल मालिकों को नोटिस भेजकर घोटाले की रकम का भुगतान करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


बख्शे नहीं जाएंगे गड़बड़ी करने वाले : नागर
हरियाणा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि जिन्होंने भी अनियमितताएं की हैं उन मिल मालिकों से पूरी रकम वसूली जाएगी। भविष्य में भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक बड़ी योजना पर काम जारी है और योजना को आगामी सीजन के लिए लागू कराने की तैयारी चल रही है। इस गड़बड़ी में जो 69 मंडियों व दूसरे अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे उन्हें चार्जशीट से लेकर दूसरी कार्रवाई की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed