{"_id":"5f738b0a8ebc3e9b736124c7","slug":"haryana-news-in-hindi-former-mla-passes-away-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक मामू राम गोंदर का पंचकूला में निधन, कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में थे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक मामू राम गोंदर का पंचकूला में निधन, कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में थे भर्ती
Wed, 30 Sep 2020 01:03 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नीलोखेड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नीलोखेड़ी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक मामू राम गोंदर (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व विधायक मामू राम गोंदर (70) का पंचकूला के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शाम करीब 6.30 बजे निधन हो गया। वह काफी दिनों से कोरोना से लड़ाई लड़ रहे थे। वह पांच सितंबर से उपचाराधीन थे। गत 22 सितंबर को उनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आई थी लेकिन उनकी गंभीर हालत के चलते बीमारी से उबर नहीं पाए और फेफड़ों के काम नहीं करने के कारण उनका मंगलवार को देहांत हो गया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक के बेटे राजीव गोंदर ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर गांव गोंदर जाया जा रहा है। जहां बुधवार सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मामूराम गोंदर के निधन पर शहर की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
बता दें कि दिवंगत मामूराम गोंदर अक्तूबर 2009 में हुए विधानसभा चुनावों में इनेलो के टिकट पर चुनाव लड़े थे और कांग्रेस की प्रत्याशी मीना मंडल को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। पिछले विधानसभा चुनाव में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन