{"_id":"a455f5e2-cd53-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"haryana-municipal-elections-congress-candidates-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा निगम चुनाव में कांग्रेसियों का परचम लहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा निगम चुनाव में कांग्रेसियों का परचम लहराया
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2013 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सात नवगठित नगर निगमों की मतगणना के बाद निर्दलीय उम्मीदवारों का दबदबा कायम है। चुनाव में 103 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है जिनमें अधिकतर कांग्रेसी हैं।
विज्ञापन
हालांकि मुख्यमंत्री बीएस हुड्डा का दावा है कि जीते हुए सभी निर्दलीय उम्मीदवार कांग्रेसी हैं। इसके अलावा भाजपा के 25 और इनेलो के 16 उम्मीदवार विजयी रहे।
विज्ञापन
सीपीआई (एम) और एनसीपी ने भी कुछ स्थानों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए थे, लेकिन वे खाता भी नहीं खोल सके।
राज्य चुनाव आयुक्त धर्मवीर ने बताया कि 144 वार्ड के लिए हुए चुनाव में इस बार 17,09,256 वोटरों में से 11,75,885 ने मतदान किया।
चूंकि नगर निगम बने हुए तीन साल से अधिक का समय हो चुका है, इसलिए जनता में भी वोट डालने को लेकर उत्साह दिखा है।
नगर निगम बनने के बाद प्रत्याशियों में भी काफी उत्साह था। चुनाव में 1686 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई, जिसमें 1047 उम्मीदवार पुरुष और 639 उम्मीदवार महिला थीं।
विज्ञापन
मेयर का पद कहां-कहां है आरक्षित
आयोग के मुताबिक मेयर का चुनाव जिला प्रशासन और राज्य सरकार पर निर्भर है।
अंबाला नगर निगम में मेयर की सीट एससी के लिए, पंचकूला सामान्य, रोहतक एससी महिला के लिए, हिसार सामान्य महिला के लिए, यमुनानगर सामान्य महिला, पानीपत बीसी और करनाल सामान्य उम्मीदवार के लिए आरक्षित हैं।
पार्टियों और प्रत्याशियों की जिलावार स्थिति
जिला......... भाजपा.........इनेलो.........निर्दलीय
अंबाला.........04......... -......... 16
हिसार.........-.........04......... 16
करनाल.........03.........02.........15
पंचकूला.........03.........03.........14
पानीपत.........06.........02.........16
रोहतक.........02.........01.........17
यमुनानगर.........07.........04.........09
------------------------------
कुल.........25.........16 .........103