फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana: More than 2000 candidates took skill test in 6 days to go to Israel

Haryana: 6 दिन में 2000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी इस्राइल जाने के लिए कौशल परीक्षा

Sun, 21 Jan 2024 11:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला डिजिटल, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला डिजिटल, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 11:59 PM IST
सार

टाइलिंग, प्लास्टर, कारपेंटर और बार बैंडिंग के लिए पिछले छह दिन में 3000 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे। मंगलवार से लखनऊ में भर्ती शुरू होगी। 

विज्ञापन
Haryana: More than 2000 candidates took skill test in 6 days to go to Israel
एमडीयू में भर्ती के लिए पहुंचे युवा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बेहतर भविष्य और अच्छे वेतन के लिए स्वदेश छोड़कर इस्राइल की विदेशी धरती पर जाने के लिए रविवार को अंतिम दिन भर्ती हुई। हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत एमडीयू रोहतक परिसर में चली यह छह दिवसीय इस्राइल भर्ती प्रक्रिया मंगलवार से लखनऊ में शुरू होगी। एमडीयू में पिछले छह दिनों में करीब तीन हजार से अधिक उम्मीदवार पहुंचे। इनमें से करीब दो हजार से अधिक का कौशल परखा। अब परिणाम के आधार पर सरकार चयनित उम्मीदवारों को इस्राइल भेजने के लिए मेडिकल और पासपोर्ट तैयार कराएगी।

विज्ञापन


महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूआईईटी परिसर में 16 जनवरी को इस्राइली दल की ओर से शुरू की गई भर्ती प्रक्रिया में 21 जनवरी की शाम तक तीन हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। इनमें से कुछ लोग अकुशल तो कुछ अन्य कारणों से कौशल परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन


हरियाणा कौशल विकास निगम की ओर से चलाई गई भर्ती के तहत टाइलिंग, प्लास्टर, कारपेंटर व बार बैंडिंग ट्रेड के करीब दो हजार से अधिक उम्मीदवारों ने दी प्रायोगिक परीक्षा देकर अनुभव दर्शाया। इसके आधार पर निगम परिणाम सूची जारी करेगा। इसमें नाम दर्ज कराने वाले इस्राइल जाने के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट व पासपोर्ट बनवाएंगे। यह काम 30 दिन में पूरा कर उम्मीदवारों को इस्राइल रवाना होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार व इस्राइल सरकार के बीच हुए समझौते के तहत एमडीयू के यूआईईटी में भर्ती प्रक्रिया चलाई गई। यह भर्ती हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत की गई। इसके लिए एमडीयू ने अपनी जगह, कर्मचारी, उपकरण व अन्य जरूरी सहयाेग दिया। रविवार को छह दिवसीय भर्ती प्रक्रिया पूरी हुई। अब मंगलवार से लखनऊ में इसी तरह की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। - प्रो. युद्धवीर सिंह, निदेशक, यूआईईटी, एमडीयू एवं नोडल अधिकारी, इस्राइल भर्ती प्रक्रिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed