{"_id":"61779ebab100f4391e4ef88b","slug":"haryana-home-minister-anil-vij-targeted-pdf-chief-mehbooba-mufti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज ने महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना, बोले-उनके डीएनए में ही दोष, कैसे अपने आपको भारतीय साबित करेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: गृह मंत्री अनिल विज ने महबूबा मुफ्ती पर साधा निशाना, बोले-उनके डीएनए में ही दोष, कैसे अपने आपको भारतीय साबित करेंगी
Tue, 26 Oct 2021 11:57 AM IST
प्रमोद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:57 AM IST
सार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने महबूबा मुफ्ती के पाक की जीत पर आतिशबाजी करने वालों के समर्थन में किए गए ट्वीट पर निशाना साधा है। उन्होंने उनके भारतीय होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि महबूबा मुफ्ती के डीएनए में ही दोष है। वे अपने आपको कैसे भारतीय होने संबंधी साबित करेंगी। विज उन पर पहले भी निशाना साध चुके हैं।
विज्ञापन
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पीडीएफ की चीफ महबूबा मुफ्ती पर उनके ट्वीट के जवाब में निशाना साधा है। एक ट्वीट के जरिये विज ने कहा कि महबूबा मुफ्ती अपने आपको कैसे भारतीय कह सकती हैं। उनके डीएनए में ही दोष है। विज ने कहा कि पाकिस्तान के क्रिकेट मैच जीतने पर कश्मीर में पटाखे फोड़ने वालों का डीएनए भारतीय हो ही नहीं सकता। देश में छुपे ऐसे गद्दारों से हमें संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-मिसाल: रोहतक में 13 साल की जिया ने दादा की बरसी पर 15 इंच कटवाए बाल, तमिलनाडु की संस्था को कैंसर मरीजों के लिए कर दिए दान
विज्ञापन
कश्मीर में की गई थी आतिशबाजी
टी-20 विश्वकप के इतिहास में पहली बार भारत को पाकिस्तान से क्रिकेट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। भारत की हार के बाद जहां खेल प्रेमी नाराज हैं, वहीं, जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में पाक की जीत की खुशी में आतिशबाजी की बातें सामने आई थीं। कुछ लोगों को पकड़ा भी गया था। जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती इनके समर्थन में उतर गई थीं। उन्होंने आक्रोशित लोगों को विराट कोहली से सीख लेने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया था कि पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले कश्मीरियों के खिलाफ इतना गुस्सा क्यों? कुछ लोग तो ऐसे नारे भी लगा रहे हैं, देश के गद्दारों को, गोली मारो...कोई यह नहीं भूल सकता कि जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा छिनने के बाद मिठाइयां बांटकर कितने लोगों ने जश्न मनाया था।
यह भी पढ़ें-सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के 11 माह पूरे, लखीमपुर हत्याकांड के विरोध में आज देशभर में तीन घंटे प्रदर्शन करेंगे किसान
विराट कोहली की तस्वीर की थी शेयर
महबूबा ने कहा था कि विराट कोहली की तरह इसे सही भावना से लें, जिन्होंने सबसे पहले पाकिस्तानी टीम को बधाई दी। पूर्व सीएम ने ट्वीट के साथ विराट कोहली की वह तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें वह पाकिस्तानी बल्लेबाज रिजवान से बात करते दिख रहे हैं। अब इस ट्वीट के जवाब में अनिल विज ने उन पर हमला बोला है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज इससे पहले भी महबूबा मुफ्ती पर ट्वीट के जरिये निशाना साध चुके हैं।