{"_id":"a81a31ba-c2b9-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"haryana-farmers-will-get-specialised-training-in-israel","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक पैदावार के लिए इजरायल में ट्रेनिंग लेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक पैदावार के लिए इजरायल में ट्रेनिंग लेंगे किसान
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घोषणा की है कि कम भूमि और कम पानी में कृषि की अधिक पैदावार लेने के गुर सीखने के लिए प्रदेश के किसानों को इजरायल में ट्रेनिंग लेने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को जिले के गांव मांगेआना में इंडो-इजरायल समझौते के तहत 9.70 करोड़ की लागत से 72 एकड़ भूमि में बनाए गए उप-उष्णकटिबंधीय फलों के उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर साल में दो बार प्रदेश से 25-30 के दल इजरायल भेजे जाया करेंगे। यह किसान वहां नई तकनीक का अध्ययन करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गांव मांगेआना के निकास के लिए डेढ़ करोड़ रुपये दिए जाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्यमंत्री हुड्डा के साथ भारत में इजरायल के राजदूत एलोन असपिज, सांसद डॉ. अशोक तंवर, कृषि मंत्री परमवीर सिंह, कृषि राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इजरायल और हरियाणा की जलवायु और भौगालिक परिस्थितियां एक समान हैं। इजरायल हरियाणा से काफी छोटा होने के बावजूद अपनी कृषि तकनीक के बल पर पूरे विश्व में फलों व सब्जियों का निर्यात करता है।
उन्होंने कहा कि घरौंडा (करनाल) में स्थापित सब्जियों का उत्कृष्टता केंद्र और मांगोआना का फलों का यह केंद्र प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।
उन्होंने कहा कि वे कई बार इजरायल के दौरे पर गए हैं। वहां एक भाग ऐसा है जहां पर मृदा बिल्कुल लवणीय है। वहां दूसरी जगह से रेत लाकर किसान खेती कर रहे हैं। यह सब हमारे किसानों का देखना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आज भूमि की जोत छोटी होती जा रही है छोटी जोत को लाभकारी बनाने के लिए बागवानी को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को गेहूं, धान के फसल चक्कर को छोड़कर अन्य लाभकारी फसलों की ओर रुझान करना होगा।