फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana: Controversial statement of Congress State President Udaybhan on PM and CM

हरियाणा: कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने पीएम-सीएम पर की अशोभनीय टिप्पणी, भाजपा बोली- माफी मांगे

Sat, 23 Sep 2023 05:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 05:13 PM IST
सार

कांग्रेस के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने कहा कि मैंने जो कहा उसमें क्या कोई गाली है? वह बोले कि मैंने तो नाम भी नहीं लिया, इसमें गलत बयानी क्या है? उन्होंने कहा कि मैंने कहा है इसे मैं मानता हूं, इसमें मैंने कुछ गलत नहीं कहा। उन्होंने कहा कि मैं तो 20-30 रैलियों में ये कह चुका हूं।

विज्ञापन
Haryana: Controversial statement of Congress State President Udaybhan on PM and CM
हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ की गई अशोभनीय टिप्पणी पर सियासी घमासान छिड़ गया है। उनके आपत्तिजनक बयान का वीडियो वायरल होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री समेत भाजपा नेताओं ने हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधा।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी और माफी की मांग की है। भाजपा नेताओं के हमले के बाद उदयभान अपने बयान पर कायम हैं और माफी मांगने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कुछ गलत लगता है तो वे कोर्ट में जाएं। एफआईआर करवाएं।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता उदयभान की ओर से यह टिप्पणी शुक्रवार को यमुनानगर के एक कार्यक्रम के दौरान की गई थी। देखते ही देखते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसके बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और उदयभान को निशाने पर लिया। हरियाणा भाजपा प्रभारी व त्रिपुरा के पूर्व सीएम विप्लब देब ने उदयभान का वीडियो शेयर करते हुए कहा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान की भारत के प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। ये है राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान? विपक्ष के किसी नेता इसकी निंदा की? क्या कांग्रेस ने इनसे माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण बयान था। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। उदयभान ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।
मैंने उनका एक और वीडियो देखा, जिसमें वह अपनी टिप्पणी को सही ठहरा रहे हैं। कांग्रेस की भाषा से ऐसा लगता है कि उनके अंदर किसी बात को लेकर बौखलाहट है। पिछले दिनों रणदीप सुरजेवाला ने खुले मंच से जनता को श्राप देते हुए मतदाताओं को राक्षस बताया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने गिरफ्तारी की मांग की
हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को न तो संवैधानिक पदों की गरिमा का पता है और न ही उन्हें भाषा की मर्यादा का ज्ञान है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता अब जनता के बीच अप्रसांगिक हो चुके हैं और वे खबरों में बने रहने के लिए इस प्रकार की ओच्छी राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता के बयान से प्रदेशवासियों और देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। उनके खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए। इसके लिए कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और राहुल गांधी को माफी भी मांगनी चाहिए।

एक महीने पर सुरजेवाला ने दिया था आपत्तिजनक बयान
करीब एक महीने पहले कांग्रेस महासचिव सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने आपत्तिजनक बयान दिया था। कैथल में आयोजित रैली में उन्होंने कहा था कि भाजपा का जो समर्थन करता है या जो भी उन्हें वोट देता है वह राक्षस प्रवत्ति का है। मैं उन्हें महाभारत की धरती से श्राप देता हूं।

संसद में रमेश बिधूड़ी ने दिया था आपत्तिजनक बयान
भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद के विशेष सत्र के दौरान वीरवार को बीएसपी सांसद दानिश अली के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के बाद विपक्ष के नेताओं ने उन्हें संसद से निलंबित करने की मांग की है।


सीएम मनोहर लाल ने दिया जवाब
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है कि 'परिवारवाद में डूबी पार्टी और परिवारवाद की मानसिकता के गुलाम लोग नहीं समझ पाएंगे कि देश के 140 करोड़ लोगों को माननीय प्रधानमंत्री जी और हरियाणा के पौने तीन करोड़ लोगों को मैं अपना परिवार मानता हूं। कांग्रेस को मैं नहीं हमारे परिवार के यही लोग जवाब देंगे...'



हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बयान राहुल गांधी के कहने पर दिया हो : पात्रा
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने लिखा है कि 'ये महानुभाव हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को लेकर इनकी नफरती भाषा सुनिए। मोहब्बत की तथाकथित दुकान चलाने वाले राहुल गांधी के खास सिपहसलार हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान की यह घोर आपत्तिजनक और निंदनीय भाषा कांग्रेस पार्टी की घृणित मानसिकता को दर्शाता है। मुझे कोई आश्चर्य नहीं होगा कि हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बयान राहुल गांधी के कहने पर दिया हो, क्यूंकि प्रधानमंत्री के प्रति उनकी नफरत और घृणा जगजाहिर है। गांधी परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति जो नफरत का बीजारोपण कांग्रेस पार्टी के अंदर किया है, यह नफरत और गाली का प्रस्फुटन उसी का परिणाम है।'


उदयभान बयान पर कायम
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा। उन्होंने कहा कि मैं अपनी बात पर कायम हूं, कुछ गलत बयानी होती तो माफी मांग लेता। वह बोले कि "मैंने क्या गलत कहा, इसमें क्या गाली है? जो सच्चाई थी वे मैंने बता दी। इसमें क्या आपत्तिजनक है? उस सांसद (रमेश बिधूड़ी) की भाषा और ये भाषा एक है क्या है? ये हमारे हरियाणा में आम भाषा है।" उन्होंने कहा कि उन्हें(भाजपा नेताओं को) लगता है कि इसमें मैंने कोई गलत बयानी की है तो कोर्ट में जाए, मैं कायम हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed