फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana congress, District wise meetings, Ashok tanwar, CM Bhupendra singh hudda

हरियाणा कांग्रेस 27 मई से करेगी जिला स्तरीय बैठकें

Thu, 15 May 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 May 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
Haryana congress, District wise meetings, Ashok tanwar, CM Bhupendra singh hudda
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी 27 मई से शुरू करेगी। उस दिन से जिलावार बैठकें होंगी। यह जानकारी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने वीरवार को दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संगठन को सुचारू रूप से चलाने और मजबूत बनाने के मकसद से जिलावार बैठकें होंगी। इन बैठकों में संबंधित जिले के कांग्रेस के सभी स्तर के नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


तंवर ने 14 मई को जनरल बॉडी की बैठक में एक जून से विधानसभा चुनाव में जुट जाने को कहा था। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जनरल बॉडी की बैठक में सुझाव दिया था कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिलावार या हलकावार कार्यक्रम बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनमें वे भी भाग लेंगे। तंवर ने 27 मई से जिलावार बैठकें करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। तंवर ने कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे 21 मई को राजीव गांधी की पुण्यतिथि और 27 मई को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि सम्मानित ढंग से मनाएं।

इन दोनों कार्यक्रमों में हर स्तर के नेता, अग्रणी संगठनों के प्रमुख और विभागों, प्रकोष्ठों से संबंधित जिले के पदाधिकारी भी शामिल किए जाएं।

सीएम ने बीरेंद्र सिंह का दिया जवाब
पत्रकारों के पूछने पर मुख्यमंत्री हुड्डा ने बुधवार को चौधरी बीरेंद्र सिंह के बयान का जवाब दिया। बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि वे अपने 30 लोगों को टिकट दिलवाएंगे।

अगर हाईकमान ने उनकी बात नहीं मानी तो वे अलग राह देख सकते हैं। सीएम ने कहा कि टिकट दिलवाना न तो उनके (सीएम) बूते की बात है और न ही बीरेंद्र सिंह के बूते की। टिकट कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति तय करती है।


तंवर ने बनाए हरियाणा कांग्रेस के पांच प्रवक्ता
डॉ. अशोक तंवर ने प्रदेश के लिए पांच प्रवक्ता बनाए हैं। तंवर ने जारी बयान में कहा कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने पांचों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। जो पांच प्रवक्ता बनाए गए हैं उनमें पूर्व मंत्री बिजेंद्र कादियान, पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता, अनिल ठक्कर, संजय छोक्कर और कुलदीप सोनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed