{"_id":"516cd3a982ffb770024a9202116d843e","slug":"haryana-cm-bhupendra-singh-hudda-guest-teacher-strike-assure","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा ने गेस्ट टीचरों का अनशन तुड़वाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा ने गेस्ट टीचरों का अनशन तुड़वाया
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 24 Feb 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठे अतिथि अध्यापकों को सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पक्का करने का आश्वासन दिया है।
हुड्डा ने अतिथि अध्यापकों को भरोसा दिलाया है कि उन्हें नियमित करने के लिए कानून के दायरे में रहकर कार्यवाही की जाएगी।
पक्का करने के पक्ष में राज्य सरकार पहले से ही है, लेकिन इसमें कानूनी पेंच आड़े आ रहे हैं। अतिथि अध्यापकों व मुख्यमंत्री के बीच समझौता वार्ता करीब सात बजे नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शुरू हुई।
40 मिनट तक चली वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने अतिथि अध्यापकों से अनुरोध किया कि वह अनशन को खत्म कर दें। राज्य सरकार कानून के दायरे में रहकर जो भी हो सकेगा, बजट सत्र के दौरान हर हाल में करेगी। बशर्ते कि विपक्ष अतिथि अध्यापकों को पक्का करने का समर्थन करे।
मुख्यमंत्री के इस भरोसे के बाद अतिथि अध्यापक आमरण अनशन खत्म करने के लिए राजी हो गए। वार्ता करने आए 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हुड्डा से अनुरोध किया कि वह स्वयं जंतर-मंतर पर पहुंचकर अनशन कर रहे अतिथि अध्यापकों को जूस पिलाएं।
विज्ञापन
इस आग्रह को हुड्डा ने स्वीकार कर लिया और वह करीब सवा आठ बजे जंतर-मंतर पहुंचे और जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया। हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री व धर्मबीर कौशिक का कहना है कि सरकार के साथ उनकी वार्ता सकारात्मक रही है।
उन्हें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है। वह उनकी मांग को पूरा करेंगे। भाजपा व इनेलो अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग को पहले ही जायज ठहरा चुकी है।
वार्ता में राजेंद्र शास्त्री, पारस शर्मा, कुलदीप झरौली, सुमिता मलिक, पुष्पा शर्मा तथा जितेंद्र चिलौड़, सुनीता पुनिया, पुष्पलता, नरेंद्र कुमार, शशि भूषण तथा कृष्ण कुमार शामिल हुए थे।
बहाल होंगे बर्खास्त अतिथि अध्यापक
मुख्यमंत्री हुड्डा ने बर्खास्त 13 अतिथि अध्यापकों की बहाली के आदेश सोमवार तक जारी हो जाने का भरोसा दिलाया है।
शिक्षा निदेशालय ने रविवार को समझौता वार्ता से पहले अतिथि अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया था। इनमें राजेश खत्री करनाल, रमनीक करनाल, कृष्ण कुमार फतेहाबाद, चंद्रहास मेवात, विनोद कुमार सिरसा, रघुबीर नडैल फतेहाबाद, अमित सिंगला पंचकूला और जसमेर राणा पंचकूला, शशि भूषण व कुलदीप चौधरी अंबाला, सतपाल शर्मा, शाम कुमार और शिव शरण यमुनानगर शामिल है।