फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Civic Polls voting in nine districts

Haryana Civic Polls: दूसरे चरण में आज नौ जिलों में होंगे ब्लॉक समिति और जिला परिषद के चुनाव

Wed, 09 Nov 2022 05:36 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला, न्यूज डेस्क, चंडीगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 09 Nov 2022 05:36 AM IST
सार

इन चुनावों का परिणाम 27 नवंबर को आएग। दूसरे चरण में जिलों अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिले शामिल हैं।

विज्ञापन
Haryana Civic Polls voting in nine districts
मतदान करने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में बुधवार को पंचायत राज चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों में जिला परिषद और ब्लॉक समिति के पदों के लिए चुनाव होगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने मंगलवार को इस संबंध में जिला अधिकारियों से तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


दोपहर से ही चुनावी प्रक्रिया में लगे कर्मचारी और अधिकारी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए थे। इन चुनावों का परिणाम 27 नवंबर को आएग। दूसरे चरण में जिलों अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा और सोनीपत जिले शामिल हैं।
विज्ञापन

 

यहां कुल 12,519 सीटों पर 35,229 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 19,704 पुरुष हैं और 15,525 महिला हैं। जिला परिषद की 158 सीटों के लिए 1183, ब्लॉक समिति की 1199 सीटों पर 4770, सरपंच के 2555 पदों के लिए 10858 और 8607 पंच पदों के लिए 18418 उम्मीदवारों में मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में कुल 125 सरपंच और 16345 सर्वसम्मति से चुने जा चुके हैं। इन जिलों में 12 नवंबर को पंच और सरपंच के चुनाव होने हैं, इनके परिणाम मतदान के तुरंत बाद जारी किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed