फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana CET 2025 Guides gave information about use of OMR sheets on third day

Haryana CET 2025: गाइड ने तीसरे दिन ओएमआर शीट के उपयोग की दी गई जानकारी, सामाजिक संगठनों का आभार जताया

Fri, 25 Jul 2025 10:27 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 25 Jul 2025 10:27 AM IST
सार

मैं, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आप सभी सामाजिक संगठनों, धर्मार्थ संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने CET परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधाएं प्रदान कर एक सराहनीय एवं मानवीय कार्य किया है।

विज्ञापन
Haryana CET 2025 Guides gave information about use of OMR sheets on third day
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की तैयारियों के लिए आयोजित गाइड डे के तीसरे दिन उम्मीदवारों को ओएमआर शीट के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आयोग ने बताया कि परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट को सही ढंग से कैसे भरा जाए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। इस सत्र में ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया, सावधानियां और गलतियों से बचने के तरीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

विज्ञापन


सामाजिक संगठनों का योगदान सराहनीय
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सीईटी परीक्षा के दौरान सहयोग करने वाले सामाजिक संगठनों, धर्मार्थ संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों का हृदय से आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इन संगठनों के निःशुल्क आवास और भोजन जैसी सुविधाओं की प्रशंसा की, जो उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन


हिम्मत सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट
मैं, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आप सभी सामाजिक संगठनों, धर्मार्थ संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने CET परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधाएं प्रदान कर एक सराहनीय एवं मानवीय कार्य किया है। आपके इस सेवा भाव ने न केवल हजारों विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाया है, बल्कि समाज में सहयोग, समर्पण और संवेदनशीलता की एक मिसाल भी पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपका यह योगदान हरियाणा राज्य के युवा भविष्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आशा है कि भविष्य में भी आपके सहयोग और सेवा भाव से हमारे समाज को इसी प्रकार प्रेरणा मिलती रहेगी। आप सभी का पुनः हार्दिक धन्यवाद एवं अभिनंदन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed