{"_id":"670eb0aaa38e4cbbd20dd82a","slug":"haryana-board-10th-12th-along-with-d-el-ed-examinations-start-from-today-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Board Exams : हरियाणा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं के साथ डीएलएड की परीक्षाएं आज से शुरू, यहां पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Board Exams : हरियाणा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं के साथ डीएलएड की परीक्षाएं आज से शुरू, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
Wed, 16 Oct 2024 01:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:01 AM IST
सार
शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए उड़न दस्तों का गठन किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर एक-एक ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा HBSE Gate
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक एवं मुक्त विद्यालय) के साथ डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष 2023-25 (न्यायालय निर्णय) की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) कंपार्टमेंट, री-अपीयर, सीटीपी, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय के अलावा डीएलएड प्रथम प्रवेश वर्ष 2023-25 की परीक्षाओं में प्रदेशभर के 125 परीक्षा केंद्रों पर करीब 58497 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 5417 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 3418 छात्र, 1999 छात्राएं तथा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक) परीक्षा में 7109 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 4719 छात्र, 2390 छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी प्रकार सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 20751 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 12,317 छात्र, 8434 छात्राएं तथा सीनियर सेकेंडरी (मुक्त विद्यालय) की परीक्षा में 24572 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 16010 छात्र व 8562 छात्राएं शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त डीएलएड की परीक्षा में 648 छात्र अध्यापक (न्यायालय निर्णय) परीक्षा देंगे, जिसमें 305 छात्र-अध्यापक व 343 छात्र-अध्यापिका शामिल होंगी। ये परीक्षाएं भी 16 अक्तूबर से आरंभ होकर 26 अक्तूबर तक संचालित होगी।