फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana, BJP, Karnal, Kurushetra, Faridabad, Sonipat, Pr. Rambilas sharma

टिकट के लिए भाजपा के दिग्गजों की जोर आजमाइश शुरू

Sun, 12 Jan 2014 12:53 AM IST
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़
डॉ. सुरेंद्र धीमान/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Jan 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
Haryana, BJP, Karnal, Kurushetra, Faridabad, Sonipat, Pr. Rambilas sharma
हरियाणा में भाजपा के दिग्गज नेता लोकसभा चुनाव का टिकट पाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने लगे हैं। चार लोकसभा सीटों करनाल, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद और सोनीपत के लिए पार्टी के पूर्व और मौजूदा अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकट की दावेदारी ठोकने लगे हैं।  
विज्ञापन


हरियाणा भाजपा अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा चार बार हरियाणा के मंत्री रह चुके हैं। वे दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं। सूत्रों के अनुसारवे नमो की लहर में तैरना चाहते हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में करनाल लोकसभा सीट को ब्राह्मण सीट माना जाता है, इसलिए वे करनाल से लोकसभा टिकट पाने की जुगत लगा रहे हैं।

इसी सीट से पंजाबी समुदाय के नेता भी दावा ठोक रहे हैं। पंजाबी भाजपा नेताओं ने बैठक भी की है।

सोनीपत लोकसभा सीट से टिकट मिलने की चाह से कांग्रेस छोड़कर रमेश चंद्र कौशिक भाजपा में शामिल हुए थे।

भाजपा से सोनीपत के सांसद रहे किशन सांगवान के देहांत के बाद उनके बेटे भी टिकट मांग रहे हैं। राष्ट्रीय नेता कैप्टन अभिमन्यु भी सोनीपत सीट से टिकट पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन अभिमन्यु पहले रोहतक से चुनाव हार चुके हैं, इसलिए वे सीट बदलना चाहते हैं।

कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से टिकट पाने के लिए जितेंद्र काका भाजपा में शामिल हुए थे।

हरियाणा के मंत्री रह चुके राजकुमार सैनी भी कुरुक्षेत्र से टिकट मांग रहे हैं। भाजपा कुरुक्षेत्र सीट को जाट समुदाय की सीट नहीं मानती क्योंकि अभय चौटाला भी कुरुक्षेत्र से चुनाव हार गए थे।

इसलिए घमासान मचा हुआ है। यह भी चर्चा है कि बाबा रामदेव भी अपने निकटवर्ती स्वामी को कुरुक्षेत्र से टिकट दिलवाना चाहते हैं।

अंबाला लोकसभा सीट से हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रतन लाल कटारिया टिकट मांग रहे हैं। अंबाला से ही दिवंगत नेता सूरजभान के परिवार वाले भी टिकट मांग रहे हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद लोकसभा सीट से टिकट मांग रहे हैं।

फरीदाबाद से पूर्व सांसद जाट समुदाय के रामचंद्र बैंदा भी टिकट के लिए मजबूत दावेदार हैं। गुर्जर ने टिकट के लिए पूरा जोर लगा रखा है।

क्या नितिन गड़करी को मिलेगी कमान
प्रदेश भाजपा नेतृत्व में चर्चा है कि चूंकि दिग्गज ही भिड़ रहे हैं इसलिए दिग्गजों को एक लाइन में चलाने और संगठन को मजबूत रखने के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी को हरियाणा प्रभारी बनाया जा सकता है।

प्रदेश भाजपा के एक नेता ने अमर उजाला को बताया कि शनिवार को दिल्ली में प्रदेश के भाजपा नेताओं के सामने प्रभारी बदलने का मुद्दा अनौपचारिक चर्चा में सामने आया था।


इस समय जगदीश मुखी हरियाणा प्रभारी हैं मगर वे दिल्ली से विधायक हैं। दिल्ली में भी लोकसभा की सब सात सीटें जीतने के लिए जगदीश मुखी की दिल्ली में ज्यादा जरूरत है।

इसलिए भी तगड़े नेता नितिन गड़करी को प्रभार सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed