हरियाणा विधानसभा चुनाव: 5 अक्टूबर को होगा मतदान, 2.03 करोड़ मतदाता करेंगे लोकतंत्र के महापर्व में मतदान
हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत के 22 जिलों में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया कल सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव के तहत कल, 5 अक्टूबर को राज्य में मतदान होगा। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि अंतिम मतदाता सूची के अनुसार कुल 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1.07 करोड़ से अधिक पुरुष मतदाता, 95 लाख से अधिक महिला मतदाता और 467 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
युवा मतदाताओं की संख्या 5,24,514 है, जिनसे इस बार के चुनाव में खास उम्मीदें हैं। राज्य के 22 जिलों में कुल 20,632 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया कल सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र के महापर्व का समय है, और सभी मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
#WATCH | Chandigarh: Haryana's Chief Electoral Officer, Pankaj Agarwal says, "Tomorrow on 5th October, voting is to be held for Haryana Assembly elections. The total number of voters, as per our final voter list which was published on 12th September, is 2,03,54,350. Of these, the… pic.twitter.com/52TBdnIl82
— ANI (@ANI) October 4, 2024
सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। मतदाताओं को जागरूक करने और चुनाव में उनकी सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
