Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Assembly Elections, Shah took a pledge from the workers, said- we will not get angry

हरियाणा विधानसभा चुनाव: शाह ने कार्यकर्ताओं से लिया संकल्प, कहा-हम रूठेंगे नहीं, सिर्फ कमल के बारे में सोचेंगे

Sun, 30 Jun 2024 10:59 AM IST
नवीन दलाल आशीष वर्मा, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 30 Jun 2024 10:59 AM IST
सार

पंचकूला में आयोजित विस्तारित बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने जब कार्यकर्ताओं से कहा वह ऊंची आवाज में संकल्प लें कि वह रूठेंगे नहीं, सिर्फ काम करेंगे। इस पर कार्यकर्ताओं की ओर से धीमी आवाज आई। शाह ने टोकते हुए कहा कि मैं बनिया हूं, ऐसे नहीं मानूंगा।

विज्ञापन
Haryana Assembly Elections, Shah took a pledge from the workers, said- we will not get angry
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने पंचकूला में आयोजित विस्तारित बैठक में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने की कोशिश की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे पंचकूला की पवित्र भूमि से संकल्प लें कि हम रूठेंगे नहीं, सिर्फ काम करते रहेंगे। कमल के अलावा और कुछ नहीं सोचेंगे। सैनी को दोबारा सीएम बनाएंगे और बिना बैसाखी के पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। इसी लक्ष्य के साथ हमें आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कई बार कुछ लोगों में राजी नाराजगी होती है। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि हमें पार्टी के लिए काम नहीं करना है। अपना किस्सा बताते हुए उन्होंने कहा- मैं भी कार्यकर्ता रहा हूं। मेरी कई बार टिकट कटी। इससे मैं भी उदास हो जाता था। मगर मैं अपनी पार्टी के लिए पूरी तन मन के साथ काम करता था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से से कहा- जिस पार्टी ने हम सबको नाम व पद दिया और जिस समय उसको सबसे ज्यादा जरूरत है तो हमें सबकुछ भूलकर उसका साथ देना चाहिए। चुनाव के वक्त नाराजगी होने पर हमें कोई भी माफ नहीं करेगा।
विज्ञापन


जोश भरते हुए उन्होंने हरियाणाा के कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा-हरियाणा की जीत का संदेश पूरा देश में जाएगा। हरियाणा में जीत के कई मायने हैं। हम हरियाणा में जीतते हैं तो भाजपा लगातार तीसरी सरकार बनाएगी। डबल इंजन की सरकार बनेगी। सैनी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे और हरियाणा की जीत कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और कामख्या से द्वारका तक के कार्यकर्ताओं में विजयी जोश भरने का काम करेगी। इसलिए अब हरियाणा के कार्यकर्ताओं के पास सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि वह भाजपा के विजयी रथ को किसी भी कीमत न रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन




मैं बनिया हूं ऐसा नहीं मानूंगा
शाह ने जब कार्यकर्ताओं से कहा वह ऊंची आवाज में संकल्प लें कि वह रूठेंगे नहीं, सिर्फ काम करेंगे। इस पर कार्यकर्ताओं की ओर से धीमी आवाज आई। शाह ने टोकते हुए कहा कि मैं बनिया हूं, ऐसे नहीं मानूंगा। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने बुलंद आवाज में कहा कि वह संकल्प लेते हैं कि वह रूठेंगे नहीं, सिर्फ काम करेंगे। इससे पूरा स्टेडियम गूंज उठा।


कहानी सुनाकर कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कुछ मीडिया के ग्रुप प्रचार करने में जुटे हैं कि भाजपा की हार हुई है। सभी जानते हैं कि कांग्रेस हमेशा से भ्रांति व झूठ से अपना उल्लू सीधा करने में जुटी रहती है। उन्होंने उदाहरण देकर कहा- दो लड़के थे। एक लड़का हमेशा 80 फीसदी नंबर लाता था। इस बार उसने 95 फीसदी का लक्ष्य रखा।

जबकि एक दूसरा लड़का था, जिसे सिर्फ 20 फीसदी नंबर मिलते थे। परीक्षा हुई। 80 फीसदी वाले लड़के के 75 फीसदी नंबर आए, जबकि 20 फीसदी वाले लड़के को 25 फीसदी नंबर आए। यह लड़का चिल्लाकर 75 फीसदी वाले को बोलता रहा कि मैं पास हो गया हूं और तुम फेल हो गए हो। अब बताओ कि पास 25 फीसदी वाला है या 75 फीसदी वाला। उन्होंने 2024 से पहले मोदी की सरकार थी जो आज भी है। 2024 से पहले कांग्रेस विपक्ष में थी, जो आज भी विपक्ष में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed