फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana assembly elections BJP released the list of 67 candidates

Haryana Assembly Elections : भाजपा के 67 उम्मीदवार घोषित, 40 सीटों पर चेहरे बदले; सीएम लाडवा से लड़ेंगे चुनाव

Thu, 05 Sep 2024 02:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Sep 2024 02:02 AM IST
सार

सत्ता विरोधी लहर रोकने के लिए पार्टी ने 40 सीटों से उम्मीदवार बदल दिए हैं। पार्टी ने दो पूर्व सांसदों, एक राज्यसभा सांसद और 27 नए चेहरों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने तीन मंत्रियों समेत आठ विधायकों का टिकट काटा है।

विज्ञापन
Haryana assembly elections BJP released the list of 67 candidates
भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 67 उम्मीदवारों की सूची जारी की - फोटो : एएनआई

विस्तार

आखिरकार काफी मंथन के बाद भाजपा ने बुधवार रात 67 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। सत्ता विरोधी लहर रोकने के लिए पार्टी ने 40 सीटों से उम्मीदवार बदल दिए हैं। पार्टी ने दो पूर्व सांसदों, एक राज्यसभा सांसद और 27 नए चेहरों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने तीन मंत्रियों समेत आठ विधायकों का टिकट काटा है। नौ मौजूदा मंत्रियों व चार पूर्व मंत्रियों को भी मौका दिया गया है। जजपा से भाजपा में आए तीन विधायक व दो नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार को पार्टी ने एक बार फिर इसराना उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी और हाल में कांग्रेस छोड़ भाजपा से राज्यसभा सांसद चुनी गईं किरण चौधरी की बेटी व पूर्व सांसद श्रुति चौधरी को भी टिकट दिया गया है। पार्टी ने दो बार से हारे उम्मीदवारों को भी टिकट नहीं दिया है। 

विज्ञापन


भाजपा के 67 उम्मीदवारों की सूची में पहला नाम लाडवा सीट से नायब सिंह सैनी का है। पार्टी ने नायब सिंह सैनी की सीट बदल दी है। चार जून को वह करनाल से विधायक चुने गए थे। पार्टी ने उन्हें अब कुरुक्षेत्र की लाडवा विधानसभा सीट से उतारा है। वहीं, कालका से अंबाला की मेयर और पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्तिरानी शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। पंचकूला से विधानसभा
विज्ञापन

अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जगाधरी से कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, लोहारू से मंत्री जेपी दलाल, बल्लभगढ़ से मंत्री मूलचंद शर्मा, हिसार से मंत्री कमल गुप्ता, अंबाला शहर से परिवहन मंत्री असीम गोयल, थानेसर से निकाय मंत्री सुभाष सुधा, पानीपत ग्रामीण से पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा, अंबाला कैंट से पूर्व मंत्री अनिल विज, कलायत से पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा को टिकट मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिहोवा से इस बार पूर्व मंत्री संदीप सिंह की जगह सरदार कमलजीत सिंह अजराना को टिकट दिया गया है। इंद्री से राम कुमार कश्यप, सोनीपत से मेयर निखिल मदान, टोहाना से पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, रतिया से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, नारनौंद से पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, बादली से पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, अटेली से आरती राव व फरीदाबाद से पूर्व मंत्री विपुल गोयल को मैदान में उतारा गया है।

तीन मंत्रियों समेत आठ विधायकों कटा टिकट
रनिया से ऊर्जा मंत्री रणजीत चौटाला, बवानीखेड़ा से मंत्री विशंभर वाल्मीकि, सोहाना से खेल मंत्री संजय सिंह, पलवल से दीपक मंगला, फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला, अटेली से सीताराम यादव, पिहोवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह और रतिया से लक्ष्मण नापा को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को नलवा की जगह बरवाला और कोसली के विधायक लक्ष्मण यादव को रेवाड़ी से टिकट दिया गया है।

आठ महिलाओं को टिकट दिया गया
67 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने आठ महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। इनमें अंबाला से शक्तिरानी शर्मा, मुलाना से संतोष सरवन, कलायत से कमलेश ढांडा, रतिया से सुनीता दुग्गल, तोशाम से श्रुति चौधरी, गढ़ी सांपला-किलोई से मंजू हुड्डा, कलानौर से रेनु डाबला, अटेली से आरती सिंह राव को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा नेताओं के बेटे-बेटियों को भी मिला अवसर
हरियाणा में भाजपा के लिए एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत अपवाद हो गया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को अटेली और सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को तोशाम से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को आदमपुर, पूर्व मंत्री करतार भड़ाना के बेटे मनमोहन भड़ाना को समालखा और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के बेटे सुनीत सांगवान को चरखी दादरी से मैदान में उतार है। इस फेहरिस्त में पूर्व मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी शक्तिरानी शर्मा भी शामिल हैं।

तीन दिन पहले तक भाजपा में आए सात नेताओं को मौका
पार्टी ने उन सभी को मौका दिया है, जो कुछ दिन पहले दूसरी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। तीन दिन पहले भाजपा में शामिल जजपा के देवेंद्र बबली, हरियाणा जनचेतना पार्टी की शक्तिरानी शर्मा, जजपा के रामकुमार गौतम, जजपा नेता संजय कबलाना, जजपा के अनूप धानक, जजपा के पवन खरखौदा व पूर्व जेल अधीक्षक सुनील सांगवान को भी टिकट मिल गया है। कांग्रेस के निखिल मदान, पूर्व सांसद श्रुति चौधरी, इनेलो के श्याम सिंह राणा को भी टिकट मिला है।

एक खिलाड़ी को टिकट, बबीता व योगेश्वर को मौका नहीं
भाजपा ने महम से भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा को टिकट दिया है। वहीं, गोहाना से टिकट मांग रहे योगेश्वर दत्त, दादरी से तैयारी कर रही बबीता फोगाट को टिकट नहीं मिला है। यौन उत्पीड़न का सामना कर रहे पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह से भी पार्टी ने दूरी बनाए रखी है।

ओबीसी को तवज्जो, जाट व एससी को मिले टिकट 
भाजपा ने पहली सूची में सामान्य वर्ग के 40 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें 5 वैश्य समाज, 9 ब्राह्मण, 13 जाट, 2 बिश्नोई, 1 जट सिख, 8 पंजाबी, 1 रोड़ जाति से है। वहीं, ओबीसी वर्ग से 14 लोगों को टिकट दिया है। इनमें 5 अहीर, 5 गुर्जर, 1 कांबोज, 1 कश्यप, 1 कुम्हार, 1 सैनी शामिल हैं। अनुसूचित जाति के 13 लोगों को टिकट दिया है।


 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed