{"_id":"66ccb148156e8ddaec0c7f23","slug":"haryana-assembly-election-congress-leader-bhupender-hooda-say-bjp-accepted-defeat-before-elections-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana election: चुनाव से पहले भाजपा ने मानी हार: हुड्डा बोले- BJP की इस मांग का समर्थन कर सकती थी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana election: चुनाव से पहले भाजपा ने मानी हार: हुड्डा बोले- BJP की इस मांग का समर्थन कर सकती थी कांग्रेस
Mon, 26 Aug 2024 10:16 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:16 PM IST
सार
Haryana Assembly Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि चुनाव के लिए मतदान से पहले ही भाजपा ने अपनी हार मान ली है।
विज्ञापन
नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। विपक्षी दल सत्तासीन भाजपा पर आरोपों के साथ तंज भी कस रहे हैं। भाजपा विपक्षी दल के हर नेता के निशाने पर है। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर चुनाव से पहले हारने का तंज कसा है।
विज्ञापन
जिस तरह भाजपा चुनाव की तारीख टालने की मांग कर रही है, उससे स्पष्ट है कि वह मतदान से पहले ही हार मान चुकी है। अगर भाजपा को लंबी छुट्टियों को लेकर कोई चिंता थी तो उसे मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की बजाय पहले कराने की अर्जी चुनाव आयोग के सामने लगानी चाहिए थी। अगर भाजपा मतदान पहले कराने की मांग करती तो कांग्रेस भी इसका समर्थन जरूर करती। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का।
विज्ञापन
दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का दे रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है। इस बार लोगों की जुबान पर एक ही नारा है- ना जात पे, ना पात पे, मोहर लगेगी हाथ पे। हुड्डा ने कहा कि कौशल निगम को लेकर भी भाजपा लगातार झूठा प्रचार कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने स्पष्ट एलान किया है कि कौशल कर्मियों को ठोस नीति बनाकर नियमित किया जाएगा और उन्हें उचित वेतन दिया जाएगा। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा और भाजपा-जजपा सरकार के दौरान यमुना खनन, डाडम खनन, शराब, रजिस्ट्री, पेपर लीक और धान खरीद जैसे अनगिनत घोटाले हुए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट को सरकार ने दबा लिया है। कांग्रेस सरकार बनने पर इन रिपोर्ट्स को उजागर किया जाएगा।
यूपीएस नहीं ओपीएस ही देगी कांग्रेस
यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर एचएसजीपीसी के निष्पक्ष चुनाव करवाए जाएंगे।