{"_id":"26e05c98f4760ea610c874118b19101a","slug":"haryana-ashok-tanwar-raj-babbar-sayra-paylot-anil-dhantori-jagbeer-malik-ambala-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंवर समेत पांच सांसदों को टिकट मिलना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंवर समेत पांच सांसदों को टिकट मिलना तय
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 07 Mar 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में दस लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवार शुक्रवार को घोषित कर सकती है। फिलहाल पांच सांसदों के टिकट पक्के माने जा रहे हैं जबकि अन्य पांच सीटों के लिए पैनल तैयार है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सिरसा के सांसद डॉ. अशोक तंवर सिरसा से ही चुनाव लड़ेंगे। तंवर के अलावा नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से और डॉ. अरविंद शर्मा करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन
इनके साथ ही, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा और भिवानी-महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी की टिकट फाइनल हो गई है। फरीदाबाद से मौजूदा सांसद अवतार सिंह भड़ाना के अलावा राज बब्बर का नाम पैनल में शामिल है।
विज्ञापन
अगर राज बब्बर को टिकट मिली तो भड़ाना को फिरोजाबाद से टिकट दिया जाएगा। गुड़गांव से सायर पायलट, शर्मिला टैगोर, आफताब अहमद और चिरंजीव राव का नाम पैनल में शामिल है।
सोनीपत से गोहाना के विधायक जगबीर मलिक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस प्रधान सुमित्रा चौहान का नाम पैनल में है जबकि हिसार से नलवा के विधायक प्रो. संपत सिंह और घिराय के पूर्व विधायक प्रो. छतरपाल सिंह के नाम पर गौर हो रहा है।
अंबाला से कुमारी सैलजा के राज्यसभा जाने के बाद शाहबाद के विधायक अनिल धंतोड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलचंद मुलाना के बेटे वरुण चौधरी, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राज कुमार वाल्मीकि और दीप चंद के नाम पर चर्चा हो रही है।
इनेलो आज घोषित कर सकता है उम्मीदवार
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) शुक्रवार को अपने उम्मीदवार घोषित कर सकता है।
पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं लेकिन इंतजार केवल 7 मार्च को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई के नतीजों का किया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला, उनके बेटे अजय चौटाला और विधायक शेर सिंह बड़शामी को निचली अदालत ने जेबीटी टीचर भर्ती मामले में सजा सुनाई थी।
उस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील लंबित है, जिस पर बहस पूरी हो चुकी है और फैसला 7 मार्च को आने की संभावना है।
माना जा रहा है कि अगर फैसला पक्ष में आया तो पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन के प्रयास करेगी जबकि बाकी मामलों में पार्टी 10 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देगी।
प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि उम्मीद है कि शुक्रवार को उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हाईकोर्ट के सुनाए जाने वाले फैसले पर निगाहें टिकी हुई हैं।
भाजपा के उम्मीदवार 8 या 9 को घोषित होंगे
भाजपा-हजकां गठबंधन अब तक सीटें का बंटवारा नहीं कर पाया है। इसी के चलते उम्मीदवारों की घोषणा लटक रही है। हिसार सीट हजकां के पास रहेगी और यहां से कुलदीप बिश्नोई का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
बिश्नोई ने दूसरी सीट करनाल की मांगी है। भाजपा अपने खाते के आठ लोकसभा क्षेत्रों के उम्मीदवार 8 या 9 मार्च को घोषित करेगी। संसदीय दल बोर्ड की बैठक 8 मार्च को बुलाई गई है।
भाजपा प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने कहा कि उम्मीदवारों की घोषणा 8 मार्च को हो जाएगी। अगर बोर्ड की बैठक अगले दिन हुई तो अगले दिन उम्मीदवार घोषित होंगे।