फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Gurnam Singh Chadhuni reached Makrauli toll plaza in Rohtak

रोहतक: मकड़ौली टोल प्लाजा पर रणनीति बनाने में जुटे किसान संगठन, गुरनाम सिंह चढ़ूनी बोले-सांसद के बोल गलत

Sun, 07 Nov 2021 02:44 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Published by: प्रमोद कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 02:44 PM IST
सार

रोहतक के मकड़ौली टोल प्लाजा पहुंचे गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने किलोई में दिए सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के बयानों की निंदा की। उन्होंने दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाने की बात कही। 26 को प्रदर्शन होगा। बैठक में तय किया जाएगा कि दिल्ली जाएं या बाहर प्रदर्शन करें।

विज्ञापन
Gurnam Singh Chadhuni reached Makrauli toll plaza in Rohtak
टोल प्लाजा पर बैठक में रणनीति बनाते गुरनाम सिंह चढ़ूनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी रविवार को रोहतक पहुंचे। उन्होंने कहा कि एमपी ने गलत शब्दों का प्रयोग किया है। सरकार के नुमाइंदे ने कहा कि हाथ काट देंगे, आंखें निकाल लेंगे, हमने बैठक में इसकी निंदा की है। मकड़ौली टोल प्लाजा पर आयोजित बैठक में पहुंचे चढूनी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इसमें हरियाणा के किसान संगठन हैं, टोल कमेटियां और एक-दो खाप के प्रधान भी आए हैं। बैठक में यह फैसला लेना है कि हरियाणा की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा में हम क्या बात रखें। जो भी प्रस्ताव यहां पास होगा, वह केंद्रीय कमेटी के समक्ष रख देंगे। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-जींद में बड़ा हादसा: हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर तीन लोगों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन


9 नवंबर को बैठक में लेंगे फैसला
वे नौ नवंबर की बैठक में उन पर फैसला लेंगे। अभी दो-तीन प्रस्ताव आए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि 26 नवंबर को दिल्ली के अंदर चलें। कुछ का कहना है कि आर्थिक पाबंदियां लगाई जाएं, हम माल खरीदना बंद कर दें। अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। गौरतलब है कि शुक्रवार को किलोई के प्राचीन मंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने पहुंचे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व अन्य भाजपा नेताओं को किसानों ने कई घंटे तक बाहर नहीं निकलने दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियाणा: स्कूलों में आत्मरक्षा के गुर सीखने के साथ तनाव मुक्त होंगी छात्राएं

सांसद ने कही थी हाथ काटने की बात
इसके विरोध में शनिवार को भाजपा के रोष प्रदर्शन में सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा था कि जो भी ग्रोवर की तरफ आंखें उठाएगा, उसकी आंखें निकाल लेंगे, कोई हाथ उठाएगा तो हाथ काट लेंगे। भाकियू (चढूनी) के जिला प्रधान राजू मकड़ौली की ओर से सांसद डॉ. शर्मा व अन्य नेताओं के खिलाफ इस मामले में एसपी को शिकायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed