{"_id":"3422b2cef471f1e786457aa7438ca240","slug":"two-murder-in-badshahpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादशाहपुर में दो लोगों की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादशाहपुर में दो लोगों की हत्या
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 09 Nov 2013 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादशाहपुर में 12 घंटे के भीतर दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इनमें एक रिटायर्ड फौजी भी शामिल है। दोनों ही वारदातों का कारण मामूली कहासुनी बनी। पुलिस ने दोनों वारदातों के छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक एक्साइज एंड टेक्सेशन ऑफिसर भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पहली घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, टीकली गांव निवासी जयसिंह (51 साल) गांव के ही नरेश उर्फ टर्रा, लीलू उर्फ धमेंद्र तथा पिन्नी के साथ बैठकर शराब पी रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान जयसिंह के पैर से शराब से भरा गिलास गिर गया, जिससे तीनों उस पर आग-बबूला हो गए। जयसिंह ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया, तो तीनों उस पर पिल पड़े। नशे में धुत तीनों ने जयसिंह को इतनी बेरहमी से पीटा कि वह अधमरा हो गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने जयसिंह के परिजनों की शिकायत पर तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
उधर, शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जब शव को लेकर परिजन बादशाहपुर पहुंचे, तो उन्होंने गांव जाने की बजाय सोहना-गुड़गांव मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप था कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी कर रही है।
मृतक के बेटे अनिल व संजय ने कहा कि रात को सूचना देने के बाद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिस कारण यह नौबत आई। इन लोगों ने परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। जाम के दौरान ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की तफ्तीश में थोड़ा समय लग गया था। करीब चार घंटे यातायात बाधित रहा। दूसरी और पुलिस जाम लगाने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने तत्परता से अपनी कार्रवाई की है। आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। रोड पर जाम लगाने का कोई औचित्य नहीं था। जाम लगाने के वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
डीसीपी (हेडक्वार्टर) सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
दूसरी वारदात शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। कस्बे में रहने वाले रिटायर्ड फौजी रामानंद (60 साल) को पड़ोसियों ने डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार, रामानंद और पड़ोस में रहने वाले ईटीओ राजेंद्र सिंह के बीच गली में दीवार को लेकर विवाद हुआ था।
शनिवार सुबह दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान ही राजेंद्र के परिजनों ने डंडों से रामानंद पर हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र ने बताया कि मृतक के भाई कालूराम की शिकायत पर राजेंद्र, दीपक, जगजीत, महाबीर, ओमप्रकाश, दयाराम, मुंशीराम, दीपक, धर्मेश सहित 8-10 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में राजेंद्र, दीपक पुत्र राजेंद्र व दीपक पुत्र ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।