{"_id":"c5216ac27df068d7c3380b7b14c76076","slug":"the-fool-proof-security-arrangments-in-rapid-metro","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा का फुल प्रूफ इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा का फुल प्रूफ इंतजाम
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Thu, 14 Nov 2013 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की पहली प्राइवेट मेट्रो रेल सेवा चार स्तरीय सुरक्षा से लैस है। यहां बिना इजाजत किसी का प्रवेश संभव नहीं। प्रबंधन का दावा है कि सुरक्षा में किसी भी चूक की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन
रैपिड मेट्रो परिसर की सुरक्षा का मुख्य जिम्मा सीआईएसएफ पर है। दूसरा सुरक्षा घेरा हरियाणा पुलिस का है। इसके बाद रैपिड मेट्रो की निजी सुरक्षा व्यवस्था है। हर स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में निजी गार्ड हैं। रैपिड मेट्रो के सीईओ संजीव राय ने कहा कि जरूरत हुई तो निजी सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
सुरक्षा का चौथा और अंतिम स्तर हाईटेक है। इसके तहत मेटल डिटेक्टर और स्कैनर आदि हैं। प्लेटफॉर्म पर जाने वाले यात्रियों को मेटल डिटेक्टर और स्कैनर पार करना होगा। प्रबंधन का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर भी सीआईएसएफ के साथ हरियाणा पुलिस सुरक्षा संभालेगी।
विज्ञापन
संजीव राय का कहना है कि रैपिड मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षा का खास इंतजाम है। हर स्टेशन पर एक हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस पर दो महिला पुलिस कांस्टेबल की ड्यूटी होगी। रैपिड मेट्रो के सिकंदरपुर स्टेशन की हेल्प डेस्क पर पहले दिन हरियाणा पुलिस की कांस्टेबल नीतू मौजूद थीं।