{"_id":"c8f956759115a6d2151c5a902a985490","slug":"teams-will-select-from-fifth-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक महोत्सव के लिए टीमों का चयन पांच से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक महोत्सव के लिए टीमों का चयन पांच से
गुड़गांव
Updated Wed, 02 Oct 2013 11:41 PM IST
विज्ञापन
नवंबर में होने वाले हरियाणा ओलंपिक महोत्सव के लिए टीमों का चयन पांच अक्तूबर से भिवानी में होगा। हरियाणा ओलंपिक संघ ने चयन प्रक्रिया में अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए इस बार ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन
पूरे प्रदेश में कहीं से भी चयन प्रकिया में हिस्सा लेने के लिए अपना पंजीकरण डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर कराया जा सकता है। एचसीए के महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि यहां प्रदेश में शतरंज का सबसे बड़ा टूर्नामेंट हैं।
विज्ञापन
इसके लिए टॉप आठ जिलों की शतरंज टीमों का चयन किया जाएगा। एक नवंबर से होने वाली उक्त प्रतियोगिता वर्ल्ड चेस फेडरेशन के नियमों पर आधारित होगी। इस प्रतियोगिता में स्विस सिस्टम के आधार पर सात राउंड होंगे। इसमें चार आयुवर्ग अंडर-11, 15, 19 व इससे ऊपर की उम्र के महिला-पुरूष खिलाडी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
