{"_id":"cbeaf7be-347f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"route-display-chart-will-also-available-in-gurgaon-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव बसों में होगा मेट्रो जैसा रूट डिस्प्ले चार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव बसों में होगा मेट्रो जैसा रूट डिस्प्ले चार्ट
गुड़गांव/ब्यूरो
Updated Thu, 22 Nov 2012 02:15 PM IST
विज्ञापन
सिटी बसों में सफर करने के दौरान अब स्टैंड निकल जाने की टेंशन से मुक्त हो जाइए। सिटी बसों में मेट्रो की तर्ज पर रूट डिस्प्ले चार्ट लगेंगे। यह मेट्रो के रूट चार्ट से थोड़ा सा अलग होगा।
विज्ञापन
इनमें केवल यह फर्क होगा कि स्टैंड आने से पहले और स्टैंड आने पर घोषणा नहीं होगी। स्टैंड आने से पूर्व डिस्प्ले पर यह दिखाई देगा कि अगला स्टैंड कौन सा होगा। बस चलते ही अगले स्टैंड का नाम बोर्ड पर डिस्प्ले होने लगेगा।
विज्ञापन
रोडवेज के अधिकारियों का दावा है कि सिटी बसों में जल्दी ही यात्रियों को यह सुविधा प्रदान कर दी जाएगी। रोडवेज जीएम ने कहा कि सिटी बसों में रूट डिस्प्ले चार्ट लगाने पर विचार किया गया है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में योजना को डाला जाएगा। उसके बाद इसे अमलीजामा पहना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसों के आगे रूट डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं। अब बसों के अंदर भी यह व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेट्रो की तरह गेट पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की बजाय उन्हें सीटों के सामने लगाया जाएगा। सिटी बसों की सीटों का मुंह एक तरफ ही है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद सिटी बसों में सीटों का मुंह दोनों तरफ है। उन्होंने कहा कि महानिदेशक के साथ बैठक कर पहले इस पर चर्चा की जाएगी। उनकी मोहर के बाद बसों में डिस्प्ले बोर्ड लगवाए दिए जाएंगे। इसके लिए बेहतर डिस्प्ले बोर्ड लगाने वाली कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है।