फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Illegal constructions demolished, several buildings sealed, and ramps dismantled.

Gurugram News: अवैध निर्माण ढहाए, कई भवन सील और रैंप तोड़े

Tue, 22 Sep 2026 01:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Illegal constructions demolished, several buildings sealed, and ramps dismantled.
निगम की एनफोर्समेंट टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से शहर में अवैध एवं अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को निगम की एनफोर्समेंट टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई करते हुए अनधिकृत निर्माण हटाए, कई भवनों को सील किया और सड़क क्षेत्र में बनाए गए रैंप तोड़े।
सहायक अभियंता आरके मोगिया के नेतृत्व में इंफोर्समेंट टीम ने न्यू कॉलोनी सर्कुलर रोड पर अनधिकृत रूप से बनाए गए एक बड़े व्यावसायिक भवन के खिलाफ कार्रवाई की। बुलडोजर की सहायता से भवन को जमींदोज कर दिया गया। इसके अलावा क्षेत्र में दो अन्य व्यावसायिक भवनों को सील किया गया और सड़क क्षेत्र में बनाए गए 80 से अधिक रैंप तोड़े गए। टीम ने पटेल नगर और बर्फ खाना क्षेत्र में भी दो भवनों को सील किया।
विज्ञापन


सहायक अभियंता सुनील लाठर के नेतृत्व में टीम ने धर्म कॉलोनी और अशोक विहार-3 में कार्रवाई करते हुए तीन भवनों को सील किया। इसके साथ ही अतुल कटारिया चौक रोड के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाकर सड़क क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता हरिप्रकाश के नेतृत्व में इंफोर्समेंट टीम ने राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए सड़क क्षेत्र में बनाए गए 100 से अधिक रैंप तोड़े। निगम की टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है, ताकि सार्वजनिक सड़कों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण न हो।


निगमायुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर में अवैध एवं अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों और इंफोर्समेंट टीमों को निर्देश दिए कि अनधिकृत निर्माण तथा सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क, फुटपाथ और सार्वजनिक स्थान नागरिकों के आवागमन एवं सुविधा के लिए हैं। इन स्थानों पर अनधिकृत निर्माण या अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed