फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Private buses on the Pataudi-Gurugram route will operate according to the old timetable.

Gurugram News: पटौदी-गुरुग्राम रूट पर निजी बसें पुरानी समय सारणी के हिसाब से चलेंगी

Tue, 22 Sep 2026 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Private buses on the Pataudi-Gurugram route will operate according to the old timetable.
पटौदी। पटौदी-गुरुग्राम रूट पर अब निजी बसें अपने पुराने टाइम टेबल पर ही मंगलवार से चलेंगी। नई समय सारणी निरस्त कर दी गई है। इसके साथ ही निजी बस संचालकों की हड़ताल भी खत्म हो गई है।
विज्ञापन

निजी बस संचालक संत कुमार राठी व मनबीर ने बताया कि बीते शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा नई समय सारणी जारी की गई थी। इसमें पटौदी-गुरुग्राम रूट पर चलने वाली निजी बसों का टाइम टेबल बदल दिया था। हरियाणा रोडवेज बसों के ज्यादा चक्कर निर्धारित किए थे। इसके विरोध में निजी बसों संचालकों ने अपनी बसों को पटौदी के सामान्य बस अड्डे पर खड़ी करके हड़ताल कर दी थी। निजी बस संचालक इसी बात पर अड़े थे कि नई समय सारणी निरस्त कर पुरानी समय सारणी के हिसाब से निजी बसों का संचालन हो। इसको लेकर निजी बस संचालक गुरुग्राम में आरटीओ कार्यालय में पहुंचे और अपनी मांग मौके पर मौजूद अधिकारी के समक्ष रखी। बात करने पर निजी बस संचालकों की मांग मान ली गई है। अब मंगलवार से निजी बसें अपने पुराने समय सारणी के हिसाब से ही चलेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed