फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   70% of the district's industrial units will provide a five-minute yoga break.

Gurugram News: जिले की 70% औद्योगिक इकाइयों में पांच मिनट का मिलेगा योग ब्रेक

Tue, 22 Sep 2026 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
70% of the district's industrial units will provide a five-minute yoga break.
हर 50 कर्मचारियों पर एक प्रशिक्षित कर्मी कराएगा योगाभ्यास
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। काम के दौरान कर्मचारियों को तनाव से राहत देने और स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए अब प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों में हर दिन पांच मिनट का योग ब्रेक मिलेगा। हरियाणा सरकार ने वाई-ब्रेक (योग ब्रेक) को औद्योगिक प्रतिष्ठानों में लागू करने की समयबद्ध पहल शुरू की है। जिले में भी करीब 70 प्रतिशत औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों के लिए इसकी शुरुआत हो चुकी है। अन्य इकाइयों में भी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।



जिला आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक अजित सोलंकी के अनुसार, प्रत्येक औद्योगिक इकाई में योग शिविर और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। एक महीने के भीतर प्रत्येक 50 कर्मचारियों पर कम से कम एक कर्मचारी को योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। यही कर्मचारी कार्यस्थल पर प्रतिदिन पांच मिनट के वाई-ब्रेक का संचालन करेगा।
विज्ञापन



औद्योगिक इकाइयों में अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को भी योजना का लाभ देने की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक शिफ्ट में 50 कर्मचारियों के समूह पर कम से कम एक प्रशिक्षित कर्मचारी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे सुबह, शाम और रात की शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अलग-अलग समय पर योगाभ्यास कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2026-27 के बजट में वाई-ब्रेक की घोषणा की थी। अगस्त में आयुष विभाग ने उद्योग एवं वाणिज्य विभाग को पत्र भेजकर प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों और औद्योगिक संघों तक एडवाइजरी पहुंचाने तथा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार इसे लागू कराने के निर्देश दिए थे। प्रत्येक जिले में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक इस अभियान के समन्वय में भूमिका निभाएंगे। जिला उद्योग केंद्र के उपनिदेशक रामनदीप ने बताया कि जिले में भी उद्योग संघों और औद्योगिक इकाइयों के स्तर पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed