{"_id":"e7a7c60c0e20457dea6969a59bf30829","slug":"repair-work-on-service-lane","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुरुस्त होगी सर्विस लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुरुस्त होगी सर्विस लेन
गुड़गांव
Updated Mon, 23 Sep 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके लिए अगले माह से काम शुरू होगा। उम्मीद है कि दिवाली तक सड़क चकाचक हो जाएगी। एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सफर करने वाले वाहन चालकों को अब जल्द राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन
राजीव चौक से खेड़की दौला तक एक्सप्रेसवे की दोनों ओर की सर्विस लेन चार महीने से जर्जर है। इसमें सड़क पर तीन से चार फीट गहरे गड्ढे हैं। इस सड़क पर 10 मीटर का टुकड़ा भी सही सलामत नहीं है। बारिश के मौसम में इस सड़क पर हीरो होंडा चौक से लेकर खेड़की दौला तक जलभराव भी था।
विज्ञापन
मानसून का समय बीतने के बाद अब सड़क का नए सिरे से निर्माण कराने का फैसला किया गया है। इस पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से सड़क के निर्माण के लिए यह बजट खर्च किया जाएगा। इस पर एक अक्तूबर से काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
एक माह में इस काम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दिवाली तक एक्सप्रेसवे की दोनों सर्विस लेन चकाचक हो जाएंगी। निर्माण से पहले एनएचएआई ने नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग से सहमति मांगी है। इन विभागों से इस सड़क के बारे में बनाए गए प्रोजेक्ट की जानकारी भी मांगी गई है।
निगम अधिकारियों ने बताया कि इस सड़क से बरसाती निकासी के लिए करीब पांच करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इसके बाद सर्विस लेन पर कहीं पर भी पानी नहीं भरेगा। इस पानी को ड्रेन के जरिए निकालकर बादशाहपुर ड्रेन में डाला जाएगा।
किसे होगा फायदा
सेक्टर-10, सेक्टर-10ए, नरसिंहपुर, खांडसा, मोहम्मदपुर झाड़सा, सेक्टर-33, सेक्टर-34, सेक्टर-37, बहरामपुर, बेगमपुर खटौला, खेड़की दौला, कृष्णा नगर, सीही।