फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Rapid metro : cmrs accepted application

रैपिड मेट्रो का आवेदन स्वीकारा

Thu, 26 Sep 2013 08:47 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Thu, 26 Sep 2013 08:47 PM IST
विज्ञापन
Rapid metro : cmrs accepted application

कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) ने रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव (आरएमआरजी) का आवेदन स्वीकार कर लिया है। किसी भी दिन कमिश्नर निरीक्षण के लिए आ सकते हैं।

विज्ञापन


निमंत्रण में लिखा गया था कि रैपिड मेट्रो उनके निरीक्षण के लिए पूरी तरह से तैयार है। रैपिड मेट्रो की प्रवक्ता ने बताया कि सीएमआरएस की ओर से हरी झंडी मिलने से काफी उत्साह है।
विज्ञापन


गुड़गांव में रैपिड मेट्रो के कमर्शियल ऑपरेशन के दो अक्तूबर से होने की संभावना व्यक्त की जा रही थी। इसे कांग्रेस अध्यक्ष व यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दौरे से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सोनिया गांधी के मेवात दौरे के कार्यक्रम में अब कुछ बदलाव की जानकारी मिल रही है। कुछ भी हो साइबर सिटी के लोगों को रैपिड मेट्रो की बहु-प्रतीक्षित सवारी के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।


रैपिड मेट्रो के एमडी व सीईओ संजीव राय के मुताबिक, सीएमआरएस के दौरे के बाद उन्हें जैसे ही संचालन का प्रमाण पत्र मिलेगा, उसके अगले दिन ही कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया जा सकता है।


क्या देखेंगे सीएमआरएस
-ट्रैक का बारीकी से अध्ययन
-सिग्नलिंग सिस्टम
-ट्रैफिक प्लान
-इलेक्ट्रिक सिस्टम
-इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम
-सुरक्षा के इंतजाम
-टिकटिंग प्रणाली
-कंट्रोल सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed