फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   rajiv wins wrestling competition

राजीव ने जीती एक लाख की कुश्ती

Wed, 25 Sep 2013 09:09 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Wed, 25 Sep 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
rajiv wins wrestling competition

इनेलो खेल प्रकोष्ठ गुड़गांव के जिलाध्यक्ष भीम सिंह ठाकरान की ओर से आयोजित इस दंगल का उद्घाटन इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंतराम तंवर ने रिबन काटकर किया।

विज्ञापन


दंगल की शुरुआत में 1,100, 11,000 और 21,000 की कई कुश्तियां कराई गईं। इन कुश्तियों में विजेता पहलवानों को बड़ी इनामी कुश्ती में भाग लेने का मौका मिला। पहलवानों के बीच कुश्ती को देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे। दोपहर एक बजे से शुरू हुआ दंगल का सिलसिला देर शाम तक चला।
विज्ञापन


अर्जुन अवार्डी अनिल पहलवान और नेशनल चैंपियन कपिल पहलवान भी पहुंचे। एक लाख रुपये इनामी राशि की कुश्ती हनुमान अखाड़े के पहलवान राजीव तोमर और विक्रम पहलवान के बीच हुई। इसमें राजीव तोमर ने विक्रम को शिकस्त दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


51 हजार की कुश्ती में हनुमान अखाड़े के नवीन ने सोनीपत के सोमेश पहलवान को हराया, जबकि 31 हजार की कुश्ती में झाड़सा के आशीष पहलवान ने भिवानी के राकेश पहलवान को पटखनी देकर विजय हासिल की।

इस मौके पर पटौदी हलके के विधायक गंगाराम, गुड़गांव जिलाध्यक्ष रमेश दहिया और नूंह से योगेश शर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed