फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   primary teachers protest

प्राथमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Oct 2013 08:08 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 29 Oct 2013 08:08 PM IST
विज्ञापन
primary teachers protest

राजकीय प्राथमिक शिक्षकों में मंगलवार को सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश दिखा। गुड़गांव मंडल के जिलों से आए शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इन सभी का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। अगर जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।

प्राथमिक शिक्षक मंगलवार को गौशाला मैदान में एकत्र हुए। वहीं से सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय की ओर रवाना हुए। इस प्रदर्शन का नेतृत्व राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद ठाकरान ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। ठाकरान ने कहा कि संघ के साथ प्रदेश भर के 32,000 शिक्षक जुड़े हैं। उनके हितों को अनदेखी सरकार के लिए घातक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने लघु सचिवालय पहुंच जिला उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षकों की लंबित मांगों का पूरा ब्योरा है।

इस पर जल्द से जल्द अमल करने की भी मुख्यमंत्री से अपील की गई है। शिक्षक संघ ने सरकार से प्रदेश के 4,000 प्राथमिक शिक्षकों को दूसरे जिलों से गृह जिलों में स्थानांतरित करने की मांग की है।

वर्ष 2,000 में लगे प्राथमिक शिक्षकों को सभी विभागीय लाभ दिए जाने की भी मांग की गई है। प्रमोशन मामले में भी सुधार करने की अपील की गई है।

विरोध प्रदर्शन को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष तरुण सुहाग, महासचिव अशोक कुमार और संरक्षक दुष्यंत ठाकरान ने भी संबोधित किया।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed