{"_id":"d8b84b7846da35763cbca40f164c8376","slug":"power-supply-meter-outside-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों के बाहर लगेंगे बिजली के मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों के बाहर लगेंगे बिजली के मीटर
गुड़गांव
Updated Wed, 25 Sep 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के सीएमडी देवेंद्र सिंह ने बुधवार को निगम के उच्च अधिकारियों की बैठक ली। इसमें गुड़गांव सर्कल के महाप्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक और मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि निगम का घाटा कम करने के लिए फीडर के हिसाब से लक्ष्य दिया जाएगा। स्वतंत्र फीडर, औद्योगिक फीडर, शहरी फीडर, मिश्रित फीडर और घरेलू फीडर पर घाटा कम करने के लिए अधिकारियों को लक्ष्य दिया जाएगा। यह लक्ष्य फीडर के लॉस व उपभोक्ताओं की संख्या के अनुसार तय किया जाएगा।
विज्ञापन
बिजली निगम के अधिकारी अगले पांच दिन में अपने फ ीडरों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराएंगे, जिसके आधार पर उपभोक्ताओं की पहचान कर लक्ष्य तय होंगे। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में खराब सभी मीटर बदले जाएंगे।
विज्ञापन
इसके लिए 30 अक्तूबर तक का समय तय किया गया है। शहरी क्षेत्र में बिजली के मीटर घरों से बाहर लगाए जाएंगे। जनवरी 2014 तक सभी मीटर घर से बाहर होंगे।
कुंडी कनेक्शनों को नियमित करने के लिए अलग से अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान तीन अक्तूबर से शुरू होगा, जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं को मौके पर ही कनेक्शन जारी किए जाएंगे।