{"_id":"91983bcd68c1116d7b32a9add93288ba","slug":"one-more-complain-on-sports-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल राज्यमंत्री पर एक और शिकायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल राज्यमंत्री पर एक और शिकायत
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Mon, 18 Nov 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया मुसीबतों में घिरते जा रहे हैं। अब उन पर नौकर सहित अन्य कि फर्जी वोट बनाने का आरोप लगा है। इस मामले में सोमवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस आयुक्त ने पांच दिनों में मामले की जांच कर रिपोर्ट साैंपने को सिटी थाना प्रभारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सेक्टर-12 के ओपी कटारिया ने सोमवार को पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर खेल मंत्री के बारे में शिकायत पत्र सौंपा। इससे संबंधित उन्हाेंने कुछ सुबूत भी पेश किए। उनका आरोप है कि वोटर आईकार्ड के लिए भरे गए फार्म पर फर्जी फोटो चस्पा किए गए। सोमदत्त के नाम पर बने आई कार्ड पर खेल राज्यमंत्री के नौकर जीवन का फोटो लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि आरटीआई के माध्यम से जुटाए गए तथ्यों और दस्तावेज से पता चला कि गुड़गांव गांव के सोमदत्त, कौशल, प्रवीण, कृष्ण कुमार, अनीता रानी, मनीराम के फर्जी वोट बनाए गए। आरोप है कि कटारिया ने मिलीभगत कर और दस्तावेजों में गड़बड़ी कर फर्जी ढंग से मतदाता पहचान पत्र बनाए। चुनाव में उनका गलत इस्तेमाल भी किया गया। शिकायत के साथ सुप्रीम कोर्ट की ओर से एफआईआर दर्ज करने के बाबत दिए गए निर्देशों की प्रतिलिपि भी पुलिस आयुक्त को सौंपी गई।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर भी शुरू नहीं हुई जांच
न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रचेता सिंह के आदेश पर शहर थाना पुलिस की ओर से मंत्री सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद भी जांच शुरू नहीं की गई है। पुलिस आयुक्त ने इसकी जांच को एसआईटी का गठन किया है। दो दिन पहले बताया गया था कि शिकायतकर्ता को सबूत के साथ पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। लेकिन अब तक जांच शुरू नहीं की गई है। शिकायतकर्ता ओपी कटारिया ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने के तीन दिन बाद भी पुलिस ने उनका कोई बयान नहीं लिया है।
विज्ञापन
अदालत के आदेश पर दर्ज मामले की जांच शुरू हो गई है। शिकायत करने वाले को सोमवार को नोटिस जारी किया गया है। एसआईटी जांच पूरी करके 23 दिसंबर को अदालत में रिपोर्ट पेश करेगी।
-एसआईटी प्रभारी