फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   nine times tax on flat owners

फ्लैट मालिकों पर नौ गुना टैक्स

Thu, 17 Oct 2013 08:49 PM IST
सुरेंद्र दलाल/गुड़गांव
सुरेंद्र दलाल/गुड़गांव Updated Thu, 17 Oct 2013 08:49 PM IST
विज्ञापन
nine times tax on flat owners

स्थानीय निकाय की ओर से प्रॉपर्टी टैक्स की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर निगम में सोमवार से नई अधिसूचना के अनुसार टैक्स जमा किया जाएगा।

विज्ञापन


25 नवंबर तक टैक्स जमा कराने वालों को 30 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इस अधिसूचना के मुताबिक, फ्लैट मालिकों को नौ गुना टैक्स चुकाना होगा। 300 वर्ग गज तक के भवन मालिकों को एक रुपया प्रति गज टैक्स देना होगा।
विज्ञापन


इस लिहाज से अधिकतम देनदारी 300 रुपये होगी, जबकि फ्लैट मालिकों को टैक्स एक रुपया प्रति वर्गफुट के हिसाब से देना होगा। प्रॉपर्टी टैक्स के बारे में प्रदेश सरकार के चार अक्तूबर के फैसले की अधिसूचना बृहस्पतिवार को निगम कार्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 अक्तूबर की इस अधिसूचना के आधार पर निगम अफसरों ने टैक्स लेने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिसूचना के अनुसार, 45 दिन में टैक्स अदा करने वालों को 30 प्रतिशत छूट दी जाएगी। अधिसूचना के हिसाब से 45 दिन का समय 25 नवंबर को पूरा हो जाएगा।

यानी 25 नवंबर तक टैक्स अदा करने वालों को 30 प्रतिशत छूट मिलेगी। नगर निगम में पिछले तीन महीने से टैक्स नहीं लिया जा रहा था। स्थानीय निकाय के निर्देश पर एक जुलाई से वसूली बंद कर दी गई थी। निगम की संयुक्त आयुक्त अंजू चौधरी ने कहा कि अधिसूचना मिल चुकी है। सोमवार से नई अधिसूचना के हिसाब से टैक्स जमा किया जाएगा।


क़मर्शियल भवनों को ज्यादा राहत
नई अधिसूचना में कमर्शियल, इंडस्ट्रीयल, इंस्टीट्यूशनल भवनों को 90 प्रतिशत तक की राहत दी गई है। पिछली पॉलिसी में टैक्स कलेक्टर रेट के हिसाब से तय किया गया था, इस बार प्रति वर्गगज के हिसाब से टैक्स देना होगा।

तीन माह में 110 करोड़ वसूली
प्रदेश में प्रॉपर्टी टैक्स से सबसे अधिक राजस्व गुड़गांव नगर निगम को मिलता है। निगम को वर्ष 2012-13 में करीब 162 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स मिला था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल, मई, जून माह में करीब 110 करोड़ रुपये का राजस्व मिल चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed