{"_id":"b7068b57098886011f02bdec61803537","slug":"murder-in-revenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की थी हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका से छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए की थी हत्या
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 29 Sep 2013 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्वाणा कंट्री में दो दिन पहले नौकर की चाकू से गोद कर हत्या करने वाले आरोपी को सीआईए 46 की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या का कारण प्रेमिका के साथ छेड़छाड़ करना बताया है।
विज्ञापन
निर्वाणा कंट्री में 249 नंबर कोठी में रहने वाले बृजेश श्रीवास्तव के नौकर बबलू मंडल की दो दिन पहले शुक्रवार सुबह चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई थी। रविवार सुबह पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। ज्वाइंट कमिशभनर क्राइम विवेक शर्मा ने बताया कि बृजेश श्रीवास्तव की कोठी पर बबलू मंडल के अलावा नौकरानी सुनीता भी काम करती थी।
विज्ञापन
नौकरानी सुनीता की बाहशाहपुर के निवासी रवि से दोस्ती थी। रवि बृजेश श्रीवास्तव की कोठी में एक प्रोविजनल स्टोर से सामान की आपूर्ति करता था। बबलू सुनीता व रवि की दोस्ती के बीच कांटा बन रहा था। इन दोनों की दोस्ती को मालिक के सामने उजागर करने की धमकी देकर सुनीता को ब्लैकमेल भी करता था। बीते सप्ताह नौकर बबलू ने सुनीता से छेड़छाड़ कर दी।
विज्ञापन
सुनीता ने इस पूरी घटना की जानकारी रवि को दी। रवि ने सुनीता से साथ हुई छेड़छाड़ से बदला लेने के लिए एक योजना बनाई। रवि ने बबलू मंडल के साथ मिलकर शराब पी। जब बबलू शराब के नशे में लुढक गया तो रवि ने चाकू से तीन बार कर उसकी हत्या कर दी। सीआईए टीम ने बबलू के फोन को अपने कब्जे में लेकर उसकी डिटेल खंगाली। जिसमें रवि के नंबर से अंतिम कॉल की गई थी।
पुलिस ने रविवार को आरोपी को डयूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां पर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर चाकू व उसके खून से सने कपड़े बरामद करने में जुटी है। पुलिस इस मामले में सुनीता से भी पूछताछ़ करेगी।