फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   mosquitos found at 480 places

480 स्थानों पर मच्छर पनपते मिले

Wed, 25 Sep 2013 07:47 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Wed, 25 Sep 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
mosquitos found at 480 places

बुधवार को 2,639 घरों की जांच के दौरान 480 स्थानों पर मच्छर पनपते पाए गए। लोगों की लापरवाही सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन


जिला मलेरिया विभाग की टीम ने बुधवार को हरि नगर, मदनपुरी, मनोहर नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, राजेंद्रा पार्क, सेक्टर सात, सेक्टर-14, सरयू विहार, मुल्लाहेड़ा, डूंडाहेड़ा, कार्टरपुरी, धाना मानेसर, डीएलएफ थ्री और सूरत नगर में ब्रीडिंग चेकिंग का काम किया।
विज्ञापन


कुल 2,639 घरों की जांच में 305 घरों के भीतर मच्छरों का लारवा मिला। इसके अलावा आबादी के बीच 175 स्थानों पर खुले में जलभराव के भीतर मच्छर पनपते मिले।

इतनी बड़ी संख्या में लारवा मिलने पर पूरे क्षेत्र में फॉगिंग कराई गई। खास बात है कि अभी तक किसी भी मौके पर चार किलो से ज्यादा मेथलीन टेक्निकल दवा इस्तेमाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहला मौका है, जब पूरे क्षेत्र को कवर करने में आठ किलो दवा इस्तेमाल करनी पड़ी। अधिकारियों की मानें तो केवल टंकियों और होदी में ही नहीं, बल्कि कूलर और पर्दों में भी मच्छर पाए गए हैं।

यह क्षेत्र सबसे ज्यादा संवेदनशील
मुल्लाहेड़ा, डूंडाहेड़ा, कार्टरपुरी और धाना मानेसर में सबसे ज्यादा मच्छरों का लारवा मिला। बीते मंगलवार को यहां 233 घरों की जांच में 230 स्थानों पर मच्छर पनपते मिले थे। बुधवार को यहां 400 घरों की जांच की गई, जिसमें से 123 घरों के भीतर और 93 घरों के आसपास मच्छरों का लारवा मिला।


लापरवाही पर लगेगा जुर्माना
सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई का कहना है कि जिन स्थानों पर मच्छरों का लारवा मिल रहा है, वहां जनप्रतिनिधियों और मौजिज लोगों से बैठक की जा रही है। इन बैठकों का उद्देश्य लोगों को मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के उपाय सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करना है। इसके बाद भी लापरवाही रहती है तो जुर्माना लगाया जाएगा।







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed