{"_id":"4c532e5fa51336cfc0f81d5c40738f16","slug":"maruti-suspended-employees-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरे मारुति के बर्खास्त कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरे मारुति के बर्खास्त कर्मी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 11 Oct 2013 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति के बर्खास्त कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को विरोध जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अगले पखवाड़े उद्योग मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
मारुति के बर्खास्त कर्मचारी शुक्रवार को कमला नेहरू पार्क में जुटे। मारुति कर्मचारी यूनियन प्रोविजनल कमेटी के सदस्य राजपाल ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली के लिए किसी तरह से बात सुनने को तैयार नहीं। 18 जुलाई, 2012 की मारुति के मानेसर प्लांट की घटना की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच होनी चाहिए। जब तक जांच नहीं होगी, तब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी। इस मामले में 146 कर्मचारियों को सलाखों के पीछे डाला गया है।
विज्ञापन
जांच होने तक सभी को जेल से बाहर निकाला जाए। बर्खास्त 546 पक्के व करीब 2,100 कच्चे कर्मचारियों को नौकरी पर लिया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मांगों के लिए लगभग सवा साल से लगातार आवाज उठा रहे हैं। कर्मचारियों की ओर से हर एक विधायक, सांसद को भी मांग पत्र सौंपा गया।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कमला नेहरू पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक पैदल मार्च किया। कर्मचारियों ने कहा कि 27 अक्तूबर को कैथल में रणदीप सुरजेवाला के आवास का घेराव किया जाएगा।