{"_id":"113b69d9c2eaab642e2cab2c6f74052a","slug":"husband-wife-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति ने जहर खाकर जान दी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 21 Dec 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारिवारिक कलह के कारण बादशाहपुर में रहने वाले दंपति ने शुक्रवार की रात को जहरीले पदार्थ का सेवन किया। हालत गंभीर होने पर दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बादशाहपुर थाना पुलिस को फोन पर सूचना मिली कि टीकली रोड पर एक घर में पति-पत्नी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। पुलिस ने उनकी पहचान सुरेश (38) पुत्र सोरायण व रोशनी (36) पत्नी सुरेश निवासी टीकली रोड बादशाहपुर के रूप में की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार अब तक जांच में जो बात सामने आई है, उससे पारिवारिक कलह का पता चला है। पुलिस को उनके पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।