{"_id":"f7a09fa12e34a9d5fddfbb265b4ec2ff","slug":"huda-employees-protest-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुडा कर्मचारियों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुडा कर्मचारियों का प्रदर्शन
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 09 Oct 2013 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुडा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हुडा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इससे पूर्व, सेक्टर-12 सब डिवीजन पर हुडा कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के वरिष्ठ नेता सुरेश मलिक ने की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर हुडा मुख्यालय पंचकूला में पांच कर्मचारी 17 सितंबर से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। बैठक के बाद कर्मचारी जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया के निवास पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। खेल राज्य मंत्री ने भरोसा दिलाया कि वह कर्मचारियों की मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
संघर्ष समिति के चेयरमैन बलवान सिंह ने कहा कि नए सेक्टरों में 10 प्रतिशत प्लॉट कोटा लागू करना, हीवो की चौथी स्कीम लांच करना, टेक्निकल स्केल लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, नए पद सर्जित करना, ठेकेदारी प्रथा बंद करना, खाली पड़े पदों को पदोन्नति द्वारा भरने की मांगें प्रमुख हैं।
इस दौरान यूनियन के प्रांतीय उपप्रधान साधुराम, सुभाष चंद्र, अजमेर कुंडू, सुरेंद्र, राममेहर, मोहन श्याम, रतन लाल, कृष्ण कुमार, युद्धवीर, मुकेश कुमार, रघुबीर, रामधारी सैनी, राजेश, कपिल आदि मौजूद थे।