{"_id":"40d0da96e153cad0ce31efdd1247fb35","slug":"gangraped-accused-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के आरोपियों को जेल भेजा
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 31 Oct 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मूल की कॉल सेंटर कर्मी से गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
रविवार की देर रात सुशांत लोक से अपनी सहेली की जन्मदिन पार्टी से घर लौट रही दिल्ली के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली 19 साल की युवती से तीन लोगों ने दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
उसने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी तो सदर थाना पुलिस ने तत्काल घटनाक्रम की जानकारी ली। युवती के साथ पुलिस ने सेक्टर-46 स्थित उस मकान का भी मौका मुआयना किया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी झाड़सा गांव के दिनेश उर्फ बाबा, सहदेव और नवीन उर्फ लांडा को गिरफ्तार किया था। सदर थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़िता के मेडिकल और मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के बाद तीनों को जिला अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।