{"_id":"6a8ee004cc9d5533b40c0979","slug":"five-day-training-for-pgt-chemistry-teachers-begins-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99020-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पीजीटी केमिस्ट्री शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पीजीटी केमिस्ट्री शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कला समेकित अधिगम और योग के जरिए विद्यार्थियों के कौशल विकास पर जोर
गुरुग्राम। एससीईआरटी के डाइट में पीजीटी केमिस्ट्री शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों की क्षमताओं और कौशलों के विकास पर जोर दिया गया। शिक्षकों को बताया गया कि विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
प्रशिक्षण में कला समेकित अधिगम के बारे में जानकारी दी गई। शिक्षकों को बताया गया कि केमिस्ट्री विषय में कला के माध्यम से विज्ञान के तथ्यों को विद्यार्थियों के लिए आसान और रोचक बनाया जा सकता है। इसके अलावा डी एंड एफ ब्लॉक विषय पर भी प्रशिक्षण दिया गया। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए विज्ञान और योग के समन्वय पर चर्चा की गई और शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्रिंसिपल सुमिता रांगी के नेतृत्व और ट्रेनिंग विंग इंचार्ज सोना यादव की देखरेख में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण को सफल बनाने में डाइट प्रभारी पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक तखत सिंह चौहान, अरुण कुमार राघव, मुकेश कुमार शर्मा, बलविंदर कौर समेत अन्य स्टाफ का सहयोग रहा। संवाद