फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ICAT grants first certificate for 15-meter multi-axle sleeper bus.

Gurugram News: आईसीएटी ने 15 मीटर मल्टी-एक्सल स्लीपर बस को दिया पहला प्रमाणपत्र

Wed, 26 Aug 2026 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
ICAT grants first certificate for 15-meter multi-axle sleeper bus.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) ने सिनाटी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड को 15 मीटर मल्टी-एक्सल स्लीपर बस के लिए अपना पहला अनुपालन प्रमाणपत्र जारी किया है। यह प्रमाणपत्र एआईएस-119 और एआईएस-153 मानकों के तहत केंद्रीय मोटर वाहन नियमों के अनुसार दिया है।

यह उपलब्धि यात्री परिवहन श्रेणी में सबसे लंबी बस बॉडी कॉन्फिगरेशन के परीक्षण और प्रमाणन में एक महत्वपूर्ण कदम है। आईसीएटी के निदेशक सौरभ दलेला ने सिनाटी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नरेश कुमार यादव को यह प्रमाणपत्र सौंपा। यह बस लंबी दूरी की यात्री परिवहन के लिए डिजाइन की गई है। इसमें संरचनात्मक मजबूती, आपातकालीन सुरक्षा, अग्नि सुरक्षा और यात्रा आराम जैसी विशेषताएं हैं। बस में 42 बर्थ (पूर्ण स्लीपर संस्करण) या 21 बर्थ और 42 सीटें (हाइब्रिड स्लीपर संस्करण) की क्षमता है। इसका परीक्षण वाहन सुरक्षा, संरचनात्मक अखंडता और यात्री आवास से संबंधित आवश्यकताओं के खिलाफ किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed