फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fraud case filed in sports minister

खेल मंत्री पर धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Nov 2013 08:48 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
अमर उजाला गुड़गांव Updated Thu, 14 Nov 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
fraud case filed in sports minister

फर्जी मतदाता बनाने के आरोप में फंसे खेल राज्यमंत्री सुखबीर कटारिया, एसीपी सिटी, तहसीलदार सहित छह लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार की शाम अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस कमिशभनर ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जांच के लिए एसआईटी गठित की जा सकती है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सेक्टर 12 के ओम प्रकाश कटारिया की ओर से बुधवार को अदालत में इस्तगासा दायर कर खेल राज्यमंत्री, शहर एसीपी, तहसीलदार आदि पर फर्जी तरीके से दो लोगों को मतदाता बनाने और आरटीआई में गलत जानकारी देने का आरोप लगाया था। इसपर त्वरित सुनवाई करते हुए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रचेता सिंह की अदालत ने सिटी थाने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


इस पर कार्रवाई करते हुए सिटी थाना पुलिस ने खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया, चुनाव कार्यालय की बीएलओ अनीता शर्मा, एईआरओ बलराज सिंह ढांगी, एसीपी सिटी नरेंद्र कादयान और फर्जी मतदाता सुदेश डबास व पवन डबास के खिलाफ धोखाधड़ी , रिप्रजेंट एक्ट और गलत जानकारी देने के आरोप में मामला दर्ज किया। आरोप है कि मंत्री ने अपने हाथ से फर्जी मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए सुदेश डबास व पवन डबास के आवेदन फार्म भरे थे। सुखबीर कटारिया की ओर से आवेदन पर लगाया गया बिजली न्यू कॉलोनी के रहने वाले व्यक्ति के नाम से था। यहां उल्लेखनीय है कि सुखबीर कटारिया के विरुद्ध फर्जी मतदाता बनाने के आरोप में कई और मामले अदालत में लंबित हैं। उनमें से एक में वह जमानत पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed