फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   floorball championship will organise in gurgaon

फ्लोरबॉल चैंपियनशिप गुड़गांव में

Tue, 01 Oct 2013 07:58 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Tue, 01 Oct 2013 07:58 PM IST
विज्ञापन
floorball championship will organise in gurgaon

साइबर सिटी के लोग पहली बार एक नए खेल से रूबरू होंगे। यह स्वीडन का राष्ट्रीय खेल है, जिसे फ्लोरबॉल कहा जाता है। चार से छह अक्तूबर तक इसकी नेशनल चैंपियनशिप ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा फ्लोरबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया स्व. पहलवान रूपचंद की स्मृति में वर्ष 2010 से उक्त चैंपियनशिप कराई जा रही है। इसे प्रदेश में लोकप्रिय बनाने के लिए साल में दो बार इसका आयोजन होता है।
विज्ञापन


इसमें हरियाणा सहित 19 राज्यों के लगभग 700 खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, गोवा, मणिपुर, आसाम व उड़ीसा शामिल हैं। चैंपियनशिप का उद्घाटन खेल राज्य मंत्री सुखबीर कटारिया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह खेल यूरोपीय देशों का लोकप्रिय एवं स्वीडन का राष्ट्रीय खेल है और अब धीरे-धीरे भारत में भी लोकप्रिय होता जा रहा है। देश में इसकी शुरुआत वर्ष 2001 में हुई थी। चैंपियनशिप की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैच बास्केटबॉल कोर्ट में करवाए जाएंगे।

भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान गोल्डन गर्ल ममता खर्ब इस नेशनल चैंपियनशिप की आयोजन कमेटी की चेयरपर्सन हैं। उन्होंने कहा कि भले ही शहरवासियों के लिए यह नया खेल है पर इसका पूरा लुत्फ उठा पाएंगे।

एचएफए के महासचिव डॉ. दीपेन्द्र आर्य ने बताया कि खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए ओलंपियन बॉक्सर अखिल कुमार, ओलंपियन पहलवान रमेश गुलिया, अर्जुन अवार्डी पहलवान रवींद्र सांगवान व बॉक्सर कविता चहल शिरकत करेंगी। पांच अक्तूबर को शाम सात बजे हरियाणवी पोप सिंगर गजेन्द्र फौगाट और टीम की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।


ऐसे खेला जाता है
डॉ. आर्य ने बताया कि जैसा नाम से ही प्रतीत है कि यह फर्श पर खेला जाएगा। इसे हॉकी टाइप प्लास्टिक की हल्की स्टिक और छोटी से गेंद से खेला जाएगा। आयोजन में खासतौर पर नार्वे से रॉमस कोरहोनेन अंतरराष्ट्रीय फ्लोरबॉल फेडरेशन के पर्यवेक्षक के तौर पर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed