{"_id":"6cdf37865b384077f9a6d6e60cc1650b","slug":"engineer-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग इंजीनियर ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से तंग इंजीनियर ने जान दी
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 26 Oct 2013 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 में रहने वाले इंजीनियर ने बीमारी से तंग आकर शुक्रवार की रात पंखे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने सुसाइड नोट के बाद शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
मूल रूप से कोलकाता का रहने वाला उप्पल राम (45) पुत्र उपेंद्र राम एलएनटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात था। कंपनी की ओर से उसे सेक्टर-56 में सी नंबर प्लाट पर फ्लैट उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
काफी दिनों से वह बीमार रहता था। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले उसकी हुई जांच रिपोर्ट में उसे गंभीर बीमारी का खुलासा हुआ। इसके बाद उसने शुक्रवार की रात को अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
उसके कमरे में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने आत्महत्या के लिए खुद को जिम्मेवार बताया है। उसने आत्महत्या का कारण गंभीर रूप से बीमार होना बताया है।