फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   engineer accused for rape

पुणे के इंजीनियर पर दुष्कर्म का आरोप

Wed, 09 Oct 2013 08:03 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 09 Oct 2013 08:03 PM IST
विज्ञापन
engineer accused for rape

सेक्टर 14 निवासी एक महिला डॉक्टर ने पुणे के इंजीनियर पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक यौनाचार, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महिला डॉक्टर का कहना है कि पुणे का मोबीन नामक इंजीनियर दो साल तक उसके साथ लिव इन रिलेशन में रहा, जिससे उसे एक साल का बच्चा भी है। उसने बताया कि जब वह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में कार्यरत थी, उस दौरान मोबीन गुड़गांव की कंपनी में इंजीनियर था।
विज्ञापन


वह अपने डॉक्टर पति से तलाक लेकर उसके साथ सेक्टर 14 में लिव इन रिलेशन में रहने लगी। उसे बेटा होने के बाद उसने पुणे की किसी कंपनी में ज्वाइन कर लिया।

महिला डॉक्टर का आरोप है कि मोबीन ने उसे झांसा देकर करीब 10 लाख रुपये ऐंठे हैं। तीन माह पहले पता चला कि मोबीन शादीशुदा है। गुड़गांव आने पर जब उसने मोबीन से शादी करने की बात की, तो वह फरार हो गया। पुलिस ने महिला डॉक्टर के बयान के बाद चेकअप कराकर अदालत में धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के पैसों से हवाई यात्रा
मोबीन महिला डॉक्टर के पैसों से पुणे से दिल्ली तक हवाई जहाज से आता-जाता था। महिला उसकी हवाई यात्रा पर करीब तीन लाख रुपये खर्च कर चुकी है। अंतिम बार मिलने भी वह महिला के खर्च पर ही गुड़गांव आया था।

फेसबुक पर होती थी चैटिंग
आरोपी इंजीनियर और महिला डॉक्टर के बीच फेसबुक रिश्ता बना हुआ था। दोनों रोज घंटों फेसबुक पर चैटिंग में मस्त रहते थे। पुलिस की साइबर सेल ने जब उनका फेसबुक एकाउंट खंगाला, तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed