फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   dengue outbreak

दिवाली के बाद तक रहेगा डेंगू

Tue, 01 Oct 2013 07:42 PM IST
गुड़गांव
गुड़गांव Updated Tue, 01 Oct 2013 07:42 PM IST
विज्ञापन
dengue outbreak

जिला स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चल रहे कार्यक्रमों को नवंबर के अंत तक विस्तार देने की योजना बनाई है। अधिकारियों को अंदेशा है कि इस बार डेंगू का डंक दीपावली के बाद भी रह सकता है।

विज्ञापन


चूंकि आने वाले समय में कई त्योहार भी हैं, लिहाजा बेहद गंभीर कदम उठाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी तक मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के कार्यक्रम केवल दीपावली तक ही चलाता था। दीपावली पर आतिशबाजी होने से मच्छरों का प्रकोप कम होने लगता था।
विज्ञापन


तापमान घटने के साथ नवंबर के अंत तक मलेरिया और डेंगू से पूरी तरह निजात मिल जाती थी। पिछली बार डेंगू का प्रकोप नवंबर के अंत तक रहा था। चूंकि इस बार डेंगू पिछले साल की तुलना में चार गुना अधिक मार कर रहा है, लिहाजा बचाव उपायों को नवंबर तक विस्तार देने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया और डेंगू रोधी सभी क्षेत्रों की टीमों को निर्देश दिए हैं कि आयोजन स्थलों और पार्कों में ब्रीडिंग चेकिंग और फॉगिंग सुनिश्चित की जाए। विशेषकर बैंक्वेट हॉल, कम्युनिटी सेंटर और धर्मशालाओं पर निगरानी सुनिश्चित करनी होगी।

सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई का कहना है कि डेंगू का वायरस पूरी तरह से सक्रिय है। पिछले साल नवंबर के अंत तक डेंगू के मामले मिले थे, लिहाजा डेंगू पर पूरी तरह से नियंत्रण तक बचाव कार्यक्रम जारी रखे जाएंगे।

संभलकर जाएं सुल्तानपुर झील
सुल्तानपुर पक्षी विहार में जा रहे हैं तो पूरे कपड़े पहनकर जाएं। डेंगू का मच्छर साफ पानी में ही पनपता है। इस क्षेत्र में जगह-जगह साफ पानी मिल जाएगा। ऐसे में यहां डेंगू के मच्छर पनपने की भी पूरी संभावना है। जानकारों का कहना है कि डेंगू अब सीमाओं से आगे निकल चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं, इसलिए सुल्तानपुर पक्षी विहार जाने वाले लोगों को चाहिए कि वह पूरे कपड़े पहनकर जाएं। खुली त्वचा पर मच्छर रोधी क्रीम का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर परिवार के दो सदस्यों को एक साथ बुखार हो जाए, तो तुरंत चिकित्सीय सहायता लेना उचित होगा।


यहां मिले मच्छर

-खांडसा रोड, फिरोज गांधी कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, फ्रेंडस कॉलोनी, न्यू कालोनी, चंदन नगर, जैकबपुरा, रोशनपुरा में 520 घरों की जांच में 44 स्थानों पर मच्छर मिले
-सेक्टर-15 के पार्ट टू, 46, 51, शीतला कॉलोनी में 979 घरों की जांच में 11 स्थानों पर मच्छरों का लारवा मिला
-बसई, कादीपुर, सूरत नगर में 93 घरों के भीतर और 38 घरों के पास मच्छर पनपते पाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed