{"_id":"d698b1c14223fb0053c89744ceb3247f","slug":"dengue-cases-300-across","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मरीजों की संख्या 300 के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मरीजों की संख्या 300 के पार
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 01 Nov 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 300 को पार कर गई है। तापमान में गिरावट के बाद भी डेंगू के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। अधिकारियों की मानें तो नवंबर माह के अंत तक डेंगू से पूरी तरह निजात मिल पाएगी।
विज्ञापन
जिला मलेरिया विभाग ने ईरान से आई टीम के साथ मिलकर शुक्रवार को अशोक विहार क्षेत्र में दवा का छिड़काव किया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. महेंद्र ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बायोफ्लैश दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दवा के यहां भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने लोगों को मच्छर जनित बीमारियों के कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर भी जागरूक किया।
विज्ञापन
जिले में पिछले चार दिनों के भीतर डेंगू के 15 नए मामले सामने आए हैं। डेंगू का प्रकोप पिछले साल की तुलना में इस साल चार गुना अधिक रहा है। पिछले साल नवंबर में भी 100 से ज्यादा मामले सामने आए थे। ऐसे में दीपावली के बाद भी मच्छररोधी अभियान जारी रखने का निर्णय किया गया है।